पूर्वाचंल विद्युत निगम के दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन, भारी विरोध के बीच सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्वाचंल विद्युत निगम के दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन, भारी विरोध के बीच सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Published : Jun 27, 2022, 06:05 PM IST

यूपी के मेरठ जिले में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा पूर्वाचंल विद्युत निगम के दफ्तर पर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी विरोध के बीच सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पिछले कई दिनों से भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन कर रहा है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की अगुवाई में ऊर्जा विभाग के दफ्तर के बाहर किसानों ने प्रदर्शन किया। दरअसल ट्यूबवेलो पर लग रहे मीटर व किसानों की अन्य विद्युत सम्बन्धित समस्याओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा बड़ा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। नलकूप पर लगने वाले मीटर को लेकर किसान ऊर्जा भवन में महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की वजह से किसानों को सड़कों पर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा हैं। सरकार की हर उस योजना का विरोध करेंगे जो किसान और मजदूर विरोधी होगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बैठ कर बात करें तो हल निकल सकता है। आगे कहते है कि ट्यूबेल पर मीटर लगाना किसानों के लिए घाटे का सौदा है, खेती में नुकसान हो रहा है। खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा हो रही है। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए पंजाब में बिजली फ्री कर रखी है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला