लखनऊ(Uttar Pradesh ). देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन किया गया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। सिर्फ आवश्यक कार्यों के लिए प्रूफ दिखाने पर ही घर से बाहर जाने की परमीशन है। दुकाने व यातायात सभी कुछ बंद हैं। संकट के इस दौर में यूपी पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है। यूपी पुलिस कहीं भूखों को खाना खिला रही है तो कहीं जरूरतमंदों को दवा पहुंचा रही है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में एक महिला सिपाही के जज्बे की तारीफ हर जगह हो रही है। इस महिला सिपाही का नाम सीमा यादव है। ये सिपाही राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में तैनात है। महिला सिपाही सीमा यादव के एक 9 माह की बेटी है। बेटी की देखभाल करना और लॉकडाउन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाना दोनों इस महिला सिपाही के लिए आवश्यक है। इस समय सिपाही सीमा यादव की ड्यूटी लखनऊ के 1090 चौराहे पर लगी है। यहां सीमा यादव अपनी 9 माह की बेटी को गोद में लेकर ड्यूटी निभा रही है। उधर से गुजरने वाले लोग इस सिपाही के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।