स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाके के साथ लगी आग, शार्ट सर्किट बताई जा रही है वजह, देखें वीडियो

स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाके के साथ लगी आग, शार्ट सर्किट बताई जा रही है वजह, देखें वीडियो

Published : Mar 05, 2022, 03:48 PM IST

सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन मेरठ के दौराला स्टेशन पर खड़ी हुई थी। अचानक ट्रेन के कोच में धुआं उठने लगा। आनन-फानन में रेलवे कर्मचारियों ने आग लगे इंजन और दो डिब्बों को अलग किया। इसके बाद यात्रियों ने धक्का लगाते हुए ट्रेन की अन्य बोगियों को आग से बचाया। यात्रियों के इस प्रयास की लोगों ने काफी सराहना की है।
 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के मोदीपुरम क्षेत्र में शनिवार सुबह पैसेंजर ट्रेन के इंजन और दो कोच में आग लग गई। यह हादसा मेरठ शहर से 18 किमी. दूर दौराला स्टेशन पर हुआ। सुबह स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। सिर्फ एक घंटे में ही ट्रेन के दो कोच जलकर राख हो गए। ट्रेन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं यात्रियों ने आंखों देखा हाल भी सुनाया है।

यात्रियों के प्रयास को काफी सरहाया गया
सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन मेरठ के दौराला स्टेशन पर खड़ी हुई थी। अचानक ट्रेन के कोच में धुआं उठने लगा। आनन-फानन में रेलवे कर्मचारियों ने आग लगे इंजन और दो डिब्बों को अलग किया। इसके बाद यात्रियों ने धक्का लगाते हुए ट्रेन की अन्य बोगियों को आग से बचाया। यात्रियों के इस प्रयास की लोगों ने काफी सराहना की है।

यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
मेरठ में सुबह के समय कोहरा था। सहारनपुर से दिल्ली जानी वाली पैसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर रुकी। इसमें यात्री भी सवार होने लगे। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि अगर समय रहते वह ट्रेन के अन्य डिब्बों को धक्का लगा कर अलग न करते तो कई डिब्बे जल जाते। 

रेलवे स्टेशन पर मच गया था हाहाकार
सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों को जैसे ही पता चला कि दो कोच में आग लग गई है तो ट्रेन में हाहाकार मच गया। यात्रियों ने आनन-फानन ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई। इस दौरान यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद कर सभी को समय रहते ट्रेन से बाहर निकाला।

इंजन से हुई आग की शुरुआत
ट्रेन में आग की शुरूआत इंजन से शुरू हुई। इंजन के पीछे वाले पैसेंजर डिब्बे ने भी आग पकड़ ली। यात्री ट्रेन से कूदकर जान बचाकर भागते रहे। इस दौरान यात्रियों ने वीडियो भी बना लिया। आग से एक कोच जलकर खाक हो गया। इसे रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन से अलग किया।

आग लगने की जानकारी मिलते ही दौड़े अफसर
ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। स्टेशन पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। लेकिन ट्रेन के दो कोच जलकर राख हो गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला