पहले दोस्तों के साथ बैठकर जमकर पी शराब, पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात तो कर दी दोस्त की हत्या

पहले दोस्तों के साथ बैठकर जमकर पी शराब, पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात तो कर दी दोस्त की हत्या

Published : Mar 12, 2022, 12:14 PM IST

मामला गोवर्धन के गांव मलसराय का है। जहां शराब पिला कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना गोवर्धन इलाके में दोस्तों ने पहले तो शराब पी और फिर पैसे के लेनदेन को लेकर अपने ही दोस्त की दो दोस्तों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। हत्यारोपी एमपी पुलिस का जवान बताया गया है।

मामला गोवर्धन के गांव मलसराय का है। जहां शराब पिला कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार हत्यारोपी यों की तलाश में पुलिस जुट गई है। मृतक के भाई मदन मोहन के अनुसार मृतक श्याम उम्र करीब 40 वर्ष गाड़ी चलाता है। विगत रात वह गांव के ही रहने वाले राजू व एमपी पुलिस में तैनात मोहनी नामक युवक के साथ शराब पीने निकला था। शराब पीने के बाद तीनों में किसी हिसाब किताब को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान युवक की दोनो ने पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर गोवर्धन थाना प्रभारी राजकमल सिंह मौक़े पर पहुंचे।

 जांच के दौरान मृतक की पीठ पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे लगता है कि लाठी डंडों से पीटकर उसकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने पास ही के खेत से साक्ष्य एकत्रित किये जिनके आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। ग्राम प्रधान मदन का कहना है कि गांव में ये मर्डर की पहली घटना है जिसके बाद गांव में सनसनी फैली हुई है। जल्द खुलासा किया जाए पुलिस से यह अपील है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला