Video: काशी में गंगा घाट तक गूंजा हर हर महादेव, सावन के पहले सोमवार पर विश्वनाथ के अद्भुत दर्शन

Video: काशी में गंगा घाट तक गूंजा हर हर महादेव, सावन के पहले सोमवार पर विश्वनाथ के अद्भुत दर्शन

Published : Jul 18, 2022, 10:59 AM IST

यह पहला ऐसा सावन है जब श्रद्धालु ललिता घाट पर गंगा स्नान कर जलाभिषेक के लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीधे पहुंच रहे हैं। मंदिर के शिखर से लेकर गर्भगृह की दीवारें अब स्वर्णमयी हो गई हैं। पूरी काशी शिवमय हो गई है 

वीडियो डेस्क। भगवान शिव को प्रिय सावन माह का आज पहला सोमवार है। कोरोना महामारी का संक्रमण कम हुआ तो दो साल बाद सावन को लेकर शिव भक्तों में गजब का उत्साह दिख रहा है। द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए रविवार की रात से ही भक्त स्टील की बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट पर कतारबद्ध हो गए थे।आज भोर की मंगला आरती के बाद भूतभावन के दरबार के पट भक्तों के झांकी दर्शन के लिए खुले तो विश्वनाथ धाम से लेकर गंगा तट तक का इलाका हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। यह पहला ऐसा सावन है जब श्रद्धालु ललिता घाट पर गंगा स्नान कर जलाभिषेक के लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार में सीधे पहुंच रहे हैं। मंदिर के शिखर से लेकर गर्भगृह की दीवारें अब स्वर्णमयी हो गई हैं। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि आज बाबा विश्वनाथ के दरबार में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु हाजिरी लगाएंगे। वहीं काशी के अन्य मंदिरों में भी भक्तों का जनसैलाब महादेव को जलाभिषेक और दर्शन के लिए उमड़ा हैं श्रावण मास में काशी बमबम रहता है और काशी के लोग इस मास को एक उत्साह की तरह मनाते हैं। शिवभक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी खासा इंतजाम किया गया है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला