Exclusive: काशी में शुरू हुआ श्री राम के जीवन पर आधारित पहला वर्चुअल स्कूल, जानिए क्या है खास

Exclusive: काशी में शुरू हुआ श्री राम के जीवन पर आधारित पहला वर्चुअल स्कूल, जानिए क्या है खास

Published : Mar 21, 2022, 04:07 PM IST

भगवान श्री राम के आदर्शों एवं रामायण के संस्कारों को अभिनव तरिकों से जन-जन तक लेकर जाने के उद्देश्य से शुरू हुए विश्व के पहले वर्चुअल विद्यालय स्कूल ऑफ राम द्वारा आगामी दिनों में रामायण में प्रबंधन की शिक्षा दी जाएगी।

वाराणसी : शास्त्रों में लिखा है धारयती इति धर्मम् अथार्त "धर्म" शब्द की उत्पत्ति "धारण" शब्द से हुई है जिसे धारण किया जा सके वही धर्म है। यह धर्म ही है जिसने समाज को धारण किया हुआ है। अतः यदि किसी वस्तुमें धारण करने की क्षमता है तो निस्सन्देह वह धर्म है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए भगवान श्री राम के आदर्शों एवं रामायण के संस्कारों को अभिनव तरिकों से जन-जन तक लेकर जाने के उद्देश्य से शुरू हुए विश्व के पहले वर्चुअल विद्यालय स्कूल ऑफ राम द्वारा आगामी दिनों में रामायण में प्रबंधन की शिक्षा दी जाएगी। स्कूल ऑफ राम के संस्थापक,संयोजक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अध्यनरत विद्या भारती के पूर्व छात्र प्रिंस तिवाड़ी ने बताया कि स्कूल ऑफ राम 24 मार्च को अपना एक वर्ष पूरा करेगा। और इस पहले स्थापना दिवस को और खास बनाने के लिए स्कूल ऑफ राम ने रामायण में प्रबंधन नामक एक माह के प्रमाणपत्रीय कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है।

 इस पाठ्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी की इसका हिस्सा बनने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। कोई व्यक्ति, किसी भी आयुवर्ग के महिला-पुरुष इस पाठ्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस पाठ्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रतिभागियों को किसी नियत शुल्क की बजाय रामायण,रामकथा या भगवान राम से सबंधित कोई भी एक पुस्तक स्कूल ऑफ राम को भेंट करनी होगी। तत्पश्चात वे इस कोर्स का हिस्सा बन पाएंगे। प्रिंस ने बताया कि हम एक ऐसा रामायण ग्रंथालय तैयार करना चाह रहे हैं जिसमें विश्वभर की सभी भाषाओं में लिखित रामकथा,रामायण,भगवान राम से जुड़ी सभी पुस्तकें संग्रहित हों। अभी हालहीं में एक हजार से भी अधिक लोग स्कूल ऑफ राम के विभिन्न कोर्सेज में अपना अध्ययन कर रहे हैं। वो सभी इस ग्रंथालय के लिए अपना सहयोग करेंगे। साथ ही समाज के भी विभिन्न प्रबुद्धजनों से इस हेतु संपर्क किया जाएगा।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला