सपा के पूर्व मंत्री के बगावती तेवर, बेटे का टिकट कटने से नाराज हुए पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह

सपा के पूर्व मंत्री के बगावती तेवर, बेटे का टिकट कटने से नाराज हुए पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह

Published : Jan 28, 2022, 01:28 PM IST

बेटे का टिकट कटने से नाराज राजा राजीव सिंह ने अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह दो दिन के अंदर इसको लेकर कोई ऐलान करेंगे। वहीं, राजा राजीव कुमार सिंह ने भी अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि जब वह अपने पिता मुलायम की पुरानी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, तो मैं अपने पिता की सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकता। 

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव एक बार फिर अपनी सरकार बनाने के लिए तमाम तरह की कोशिशे कर रहे हैं, लेकिन शायद उनकी पार्टी के नेता ही अब बागी होकर अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ाने में लग गए हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ राजीव हड़ाहा ने अखिलेश और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपनी सीट दरियाबाद विधानसभा से अपने बेटे रिंकू सिंह के लिए टिकट मांगा था. मगर अखिलेश यादव ने इस सीट से पूर्व मंत्री अपने बेहद करीबी अरविंद सिंह गोप को टिकट दे दिया है। इसी बात से नाराज होकर अब वह बगावती तेवर दिखाने लगे हैं और बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की बात कर रहे हैं।

राजा राजीव सिंह ने खोला मौर्चा 
दरअसल सपा ने बाराबंकी में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए 6 बार के विधायक और एक बार सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रिंकू सिंह को टिकट नहीं दिया है। वह अपने बेटे रिंकू सिंह को बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में राजा को हार झेलनी पड़ी थी और इस बार भी माहौल उनके पक्ष में नहीं था। इसी को देखते हुए अखिलेश यादव ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री और अपने बेहद करीबी अरविंद सिंह गोप को उम्मीदवार बनाया है। इसी बात से नाराज राजा राजीव सिंह ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि यहां से बाहरी को टिकट दिया गया है। अब बाहरी और भीतरी की लड़ाई होगी।

निर्दलीय चुनाव लड़ने का दिए संकेत 
बेटे का टिकट कटने से नाराज राजा राजीव सिंह ने अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह दो दिन के अंदर इसको लेकर कोई ऐलान करेंगे। वहीं, राजा राजीव कुमार सिंह ने भी अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि जब वह अपने पिता मुलायम की पुरानी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, तो मैं अपने पिता की सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकता। ऐसे में बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा सीट से सपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। क्योंकि जब क्षेत्र में मजबूत दावेदारी करने वाली पार्टी के नेता ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे, तो घोषित प्रत्याशी चुनाव कैसे जीतेगा, यह बड़ा सवाल है। ऐसे में अखिलेश यादव को जल्द ही इस बगावत को अपने पक्ष में लाकर अरविंद सिंह गोप की दावेदारी को मजबूत करना होगा।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला