विश्व हिन्दू सेना का किया बड़ा ऐलान, 8 अगस्त को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर करेंगे श्रृंगार गौरी का दर्शन

विश्व हिन्दू सेना का किया बड़ा ऐलान, 8 अगस्त को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर करेंगे श्रृंगार गौरी का दर्शन

Published : Jul 12, 2022, 04:05 PM IST

प्रेस वार्ता में वाराणसी महानगर प्रमुख नवीन सिन्हा ने बताया कि  इसी क्रम में इस श्रावण मास के आखिरी सोमवार 8 अगस्त 2022 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण पाठक  के नेतृत्व में विश्व हिंदू सेना के सैनिक हजारों की संख्या में अस्सी घाट से जल भर बाबा काशी विश्वनाथ धाम की ओर प्रस्थान करेंगे और बाबा काशी विश्वनाथ जी का जलाभिषेक कर मां श्रृंगार गौरी के सिंगार दर्शन करेंगे। 

वाराणसी: विश्व हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अरुण पाठक के नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार कर रही है। इसी क्रम में विश्व हिंदू सेना के पूर्वांचल अध्यक्ष सौरभ मौर्य ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पूर्वाचल में विश्व हिंदू सेना के सैनिक अपने धर्म की रक्षा एवं साधु संतों की सेवा हेतु तत्पर है। पूर्वाचल प्रमुख सौरभ मौर्या ने बताया कि विश्व हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अरुण पाठक जी के आदेशानुसार और हमारी संस्तुति में पूर्वांचल सचिव के तौर पर भदोही जिला निवासी सर्वेश शुक्ला, पूर्वांचल विधिक सलाहकार के तौर पर वाराणसी जिला निवासी अधिवक्ता संजीव श्रीवास्तव  एवं जिला बलिया से जिला अध्यक्ष के तौर पर  हरिकेश राजभर  नियुक्त हुए हैं। 

प्रेस वार्ता में वाराणसी महानगर प्रमुख नवीन सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि उनकी संस्तुति पर वाराणसी जिला सचिव के तौर पर धर्मवीर मौर्य एवं संयुक्त सचिव के तौर पर गणेश कुमार त्रिपाठी  नियुक्त हुए हैं। प्रेस वार्ता में पूर्वांचल अध्यक्ष सौरभ मौर्या ने आगे के कार्यशैली के बारे में बताया कि जिस प्रकार 1995 से लेकर लगातार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  अरुण पाठक जी द्वारा मां श्रृंगार गौरी के दर्शन हेतु लगातार रक्ताभिषेक एवं गिरफ्तारी दी गई और प्रशासन द्वारा यातनाएं दी गई, वह एक सच्चा हिंदू कभी भूल नहीं सकता और ना ही पूर्वांचल भूल पाएगा। इसी क्रम में इस श्रावण मास के आखिरी सोमवार 8 अगस्त 2022 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण पाठक  के नेतृत्व में विश्व हिंदू सेना के सैनिक हजारों की संख्या में अस्सी घाट से जल भर बाबा काशी विश्वनाथ धाम की ओर प्रस्थान करेंगे और बाबा काशी विश्वनाथ जी का जलाभिषेक कर मां श्रृंगार गौरी के सिंगार दर्शन करेंगे। उक्त पावन अवसर पर राजश्री चौधरी बोस (नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री) बतौर मुख्य अतिथि हम सभी सैनिकों का मार्गदर्शन करेंगी।

02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत