मऊ में सोनी धापा के मैदान में पहुंचे आधा दर्जन बुलडोजर, CM योगी की जनसभा में बने आकर्षण का केंद्र

मऊ में सोनी धापा के मैदान में पहुंचे आधा दर्जन बुलडोजर, CM योगी की जनसभा में बने आकर्षण का केंद्र

Published : Mar 02, 2022, 02:42 PM IST

आपको बता दें कि इस चुनाव में बुलडोजर को लेकर लोगों के भीतर उत्साह काफी बढता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा ही उत्साह सीएम योगी की मऊ रैली में भी देखने को मिला, जहां कार्यक्रम स्थल पर तकरीबन आधा दर्जन बुलडोजर खडे दिखाई दिए।

मऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मऊ में विधानसभा (Mau Assembly Seat) चुनाव प्रचार करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। योगी ने नाम लिए बिना ही जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा बुलडोजर बोलता नहीं है, बल्कि माफियाओं की बोलती बंद करा देता है। आपको बता दें कि इस चुनाव में बुलडोजर को लेकर लोगों के भीतर उत्साह काफी बढता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा ही उत्साह सीएम योगी की मऊ रैली में भी देखने को मिला, जहां कार्यक्रम स्थल पर तकरीबन आधा दर्जन बुलडोजर खडे दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- भाजपा सरकार द्वारा जनपद मऊ के घोसी क्षेत्र में ₹14.59 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जनपदीय ड्रग वेयर हाउस का निर्माण सुनिश्चित किया गया है। 'स्वस्थ प्रदेश, समृद्ध प्रदेश' की संकल्पना को साकार करने हेतु भाजपा सरकार जन-कल्याण के पथ पर तेजी से अग्रसर है। डबल इंजन सरकार में जनपद मऊ के मधुबन क्षेत्र में ₹5.83 करोड़ की लागत से वन देवी पार्क के जीर्णोद्धार एवं गेस्ट हाउस के निर्माण की वृहद परियोजनाएं संचालित हैं। आस्था और संस्कृति के सम्मान तथा सुदृढ़ परिवेश उपलब्ध कराने हेतु डबल इंजन भाजपा सरकार संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। डबल इंजन की भाजपा सरकार युवाओं के 'स्वर्णिम भविष्य' हेतु प्रतिबद्ध है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more