झोलाछाप डॉक्टर की इस करतूत से कटने वाला था महिला का हाथ, सीएमओ ने दिए अस्पताल सील करने के निर्देश

झोलाछाप डॉक्टर की इस करतूत से कटने वाला था महिला का हाथ, सीएमओ ने दिए अस्पताल सील करने के निर्देश

Published : Apr 27, 2022, 03:48 PM IST

मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली निवासी युवक और उसकी पत्नी आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमसी गर्ग को एक शिकायती पत्र सौपा है। शिकायती पत्र के माध्यम से महिला ने महिला ने छजलैट थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे पर स्थित राज मेडिकल पर मौजूद सुमन और देशराज पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा। लोगों का मसीहा कहे जाने वाले डॉक्टर सबकी जान बचाते है तो वहीं झोलाछाप डॉक्टर बनकर बैठे कमाई करने वाले लोग कुछ न जानते हुए भी लोगों का इलाज कर रहे हैं। यह मामला जिले का है जहां पर झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की वजह से ऐसी वारदात सामने आई है। 

गलत इंजेक्शन से बिगड़ी महिला की हालत
शहर के कोकापुर रोड अफगानपुर चौराहे में राज मेडिकल नाम का क्लीनिक है जहां पर एक झोलाछाप डॉक्टर की वजह से एक महिला को बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। झोलाछाप की लापरवाही के चलते महिला को गलत इंजेक्शन देने से उसकी तबियत बिगड़ने लगी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसको इंजेक्शन देने के बाद उसका पूरा हाथ सुन्न होने के साथ काला पड़ गया था। जिसके बाद अन्य जगहों पर दिखाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला के हाथ को काटने की सलाह तक दे डाली। 

महिला के बताने के बावजूद दिखाई लापरवाही
झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित महिला पूजा ने अपनी हाथ में हो रही समस्या को लेकर बताया भी लेकिन उसके बावजूद उससे कहा कुछ नहीं है घर जाओ। पीड़ित महिला की हालत खराब होने के बावजूद इतनी लापरवाही दिखाई। लेकिन महिला के परिजनों ने दूसरी जगह दिखाने का निर्णय लिया तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके हाथ को काटने की सलाह दी।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला