विद्यालय में सहायक अध्यापक और प्रधानाचार्य के बीच गाली गलौज, देरी से आने पर शुरू हुआ पूरा विवाद 

विद्यालय में सहायक अध्यापक और प्रधानाचार्य के बीच गाली गलौज, देरी से आने पर शुरू हुआ पूरा विवाद 

Published : Sep 16, 2022, 01:38 PM ISTUpdated : Sep 16, 2022, 01:41 PM IST

यूपी के हरदोई में सहायक अध्यापक और प्रधानाचार्य के बीच विवाद देखा गया। यह पूरा मामला देरी से स्कूल आने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों के बीच में गाली गलौच भी शुरू हो गई। 

हरदोई मेंशिक्षा के मन्दिर की संज्ञा से नवाजे जाने वाले विद्यालय अब युद्ध के अखाड़े मे तब्दील होते दिखाई दे रहे है। आये दिन स्कूलों मे शिक्षको के मध्य विवाद बढते जा रहे है। अभी हाल ही मे भरावन ब्लाक के एक विद्यालय मे शिक्षिका बीईओ विवाद का लावा अभी ठंडा न हो सका तभी विकास खण्ड कोथावां के एक संविलियन विद्यालय मे शिक्षकों के बीच विवाद का एक नया जिन्न निकल आया है। विकास खण्ड कोथावां के संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां मे प्रधानाध्यापक शिव मूर्ति त्रिपाठी व सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह के मध्य उपस्थिति को लेकर बखेड़ा खडा हो गया है।

विवाद के सन्दर्भ मे जानकारी देते हुये स्कूल के प्रभारी इन्चार्ज शिव मूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह की बीएलओ ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे मे हाजिरी रजिस्टर मे बीएलओ लिखकर महीनों से गायब रहे है। कभी कभार स्कूल आने पर रजिस्टर से बीएलओ मिटाकर अपने हस्ताक्षर कर देते है। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सहायक अध्यापक उन्हे रिटायर्ड फौजी बताकर अभद्र भाषा मे गाली गलौज करते हुए जेल भिजवाने की धमकी देते है। उन्होने बताया कि इस अध्यापक की वजह वह मानसिक रूप से बीमार हो गये है। स्कूल मे बच्चों की पढाई पूरी तरह चौपट हो रही है। वही प्रधान अध्यापक शिव मूर्ति त्रिपाठी द्वारा सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह पर लगाए जा रहे आरोपों पर शिक्षामित्र नम्रता सिंह वा संतोष कुमार ने भी गवाही रूप में हाँही भरी। इसकी शिकायत बीईओ से लिखित रूप मे की गयी है। इधर विवाद के सन्दर्भ मे बीईओ अजीत प्रताप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामला सज्ञान मे है। मौके पर जांच की गयी है। सहायक अध्यापक का बयान नही मिला है। उनसे पूछताछ के बाद कार्यवाही की जायेगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला