बहन के साथ अवैध संबंध को नहीं बर्दाशत कर पाए भाई, युवक की हत्या करने के बाद बहन को मारने की थी योजना

बहन के साथ अवैध संबंध को नहीं बर्दाशत कर पाए भाई, युवक की हत्या करने के बाद बहन को मारने की थी योजना

Published : Aug 24, 2022, 01:46 PM IST

यूपी के जिले हरदोई में बहन के साथ अवैध संबंध को भाई बर्दाशत नहीं कर पाए और युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इतना ही नहीं दोनों भाइयों का अपनी बहन को भी मारने की योजना बनाई थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में बीते सोमवार को युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल दो सगे भाइयों ने मिलकर युवक की हत्या की थी। मृतक युवक के आरोपी की बहन के साथ अवैध संबंध थे, कई बार समझाने के बाद भी जब आरोपी नहीं माने तो दोनो भाईयो ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। सोमवार को मृतक रामकुमार का शव खेत में पड़ा मिला था। उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। पुलिस ने इस घटना में गांव के ही मोहित व राहुल दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही गांव से फरार होने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने मढ़पाई मोड़ से दोनो को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान राहुल व मोहित ने बताया कि रामकुमार पुत्र अन्नतराम के संबंध 02 वर्षों से उनकी बहन से थे। जिसके बारे में मृतक रामकुमार को कई बार समझाया गया था लेकिन रामकुमार ने उनकी कोई बात नहीं मानी। राहुल ने 05 दिन पहले अपनी बहन को रामकुमार से मिलते हुए देखा था, इसी बात से नाराज होकर दोनों भाईयों ने रामकुमार को मारने की योजना बनाई और सोमवार की सुबह रामकुमार को खेत में अकेला जाता हुआ देखकर दोनों ने खेत पर पहुंचकर रामकुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके बाद कुल्हाड़ी को अपने घर के कमरे में बक्से के पीछे छिपा दिया। इतना ही नहीं दोनों अपनी बहन की भी हत्या करने की योजना बना रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसपी राजेश द्विवेदी ने क्या कुछ कहा आइए सुनाते हैं।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला