हरदोई: तीन दिन दौड़ाने के बाद भी प्रत्याशी को बीडीसी का नहीं मिला पर्चा, वीडियो वायरल कर प्रशासन पर लगाया आरोप

हरदोई: तीन दिन दौड़ाने के बाद भी प्रत्याशी को बीडीसी का नहीं मिला पर्चा, वीडियो वायरल कर प्रशासन पर लगाया आरोप

Published : Jul 21, 2022, 01:22 PM IST

हरदोई के पिसानी ब्लॉक में बीडीसी पद के लिए नामांकन पर्चा न दिए जाने का मामला सामने आया। आरोप है कि एक व्यक्ति को निर्विरोध जिताने के लिए ही आरओ  और एआरओ किसी को नामांकन का पर्चा ही वितरित नहीं कर रहें। 

हरदोई के पिहानी ब्लॉक में रिक्त बीडीसी पद का पर्चा न देने का प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है। जिसमें कृष्ण कुमार सिंह और नरेश चंद्र उर्फ नरेशा ने कहा कि बीडीसी के पर्चे के लिए तीन दिन तक उन्हें दौड़ाया गया। कृष्ण कुमार सिंह अंबारी ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई के भाई तुषार बाजपेई चुनाव लड़ रहे है, उन्हें निर्विरोध जिताने के लिए आरओ व एआरओ ने तीन दिन दौड़ाने के बाद भी पर्चा नहीं दिया, जिस बात से आहत कृष्ण कुमार सिंह ने वीडियो बनाकर वायरल किया हैं। पिहानी ब्लॉक में अधिकारियों के मनमानी का ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी मनमानी के आरोप लग चुके है। 

पिहानी ब्लॉक के वाजिदनगर के नरेश चंद्र उर्फ नरेशा ने आरोप लगाया कि दो दिन पर्चा मांगने पर नहीं दिया गया, आज बड़ी मुश्किल में पर्चा दिया गया, लेकिन उसे खारिज करने का आरओ और एआरओ दवाब बना रहे है। इसी वजह से प्रशासन के अधिकारी/ कर्मचारियों ने नो ड्यूज नहीं बनने दी है। वीडियो के माध्यम से नरेशा ने बताया कि उन्होंने बीडीसी का पर्चा शपथ पत्र एफिडेविट पर जमा किया है, और संबंधित अधिकारियों से मांग है कि मेरा पर्चा खारिज न किया जाए।

एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से पर्चे न देने की सूचना प्राप्त हुई है, मेरे द्वारा आरओ से व्यक्तिगत बात की गई तो उन्होंने बताया कि पर्चे पर्याप्त मात्रा में है, और सभी को दिए जा रहे है। अगर किसी प्रधान या क्षेत्र पंचायत सदस्य को पर्चे लेने में कोई परेशानी होती है तो वह किसी भी समय हमसे संपर्क कर सकते हैं। बीडीसी, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के पर्चे पर्याप्त मात्रा में सभी आरओ, एआरओ के पास उपलब्ध है। और सभी को पर्चे दिए जा रहे है, जहां भी किसी कोई समस्या आए तो हमसे संपर्क कर सकता है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला