मारपीट के बाद पति ने दिया तीन तलाक, न्याय के लिए भटक रही महिला ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

मारपीट के बाद पति ने दिया तीन तलाक, न्याय के लिए भटक रही महिला ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

Published : Jun 30, 2022, 01:29 PM IST

हरदोई में पत्नी की पिटाई के बाद उसे ट्रिपल तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने एसपी के पास पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता तकरीबन 5 माह से दर-दर भटकने को मजबूर है। 

हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र की एक युवती का 9 वर्ष पूर्व मझिला थान क्षेत्र में निकाह हुआ था। महिला के परिजनों ने मुस्लिम रीतिरिवाज से उसकी शादी मंझिला थाना क्षेत्र में की थी। महिला का आरोप है कि उसके बच्चे न होने पर ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास -ससुर ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए दोनो बड़े बेटों को उकसाया और उनसे दुष्कर्म करवाया। जिसका महिला ने विरोध किया तो उसके नशेड़ी पति ने अपने माता - पिता के साथ मिलकर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया, जिससे परेशान महिला अपने मायके चली आई और परिजनों को आपबीती सुनाई। 

मायके आने के कुछ दिनों बाद उसका पति महिला के परिजनों से माफी मांगकर विदा करा ले गया, फिर उसने कुछ दिनों बाद वही हरकत करना शुरू कर दी। जिसका महिला ने विरोध किया तो उसके पति ने मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला अपने पिता के साथ न्याय के लिए 5 महीने से दर -दर भटक रही है। महिला ने एसपी राजेश द्विवेदी से शिकायत करते हुए जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला