आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कसा तंज, कहा- हंसी के पात्र हो गए हैं राहुल गांधी

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कसा तंज, कहा- हंसी के पात्र हो गए हैं राहुल गांधी

Published : Nov 27, 2022, 01:33 PM IST

हरदोई पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हंसी के पात्र हो गए हैं। भारत जोड़ने से पहले उन्हें पार्टी को जोड़ना चाहिए। 

हरदोई में नगर पालिका की 3 करोड़ 70 लाख की योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार जनहित के काम कर रही है। हरदोई आदर्श नगर पालिका की ओर कदम बढ़ा रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में हंसी का पात्र बनकर रह गए हैं जबकि केजरीवाल जो कहते हैं वह करते नहीं और जो करते हैं वह किसी को पता नहीं चलता है।

हरदोई की नगर पालिका के द्वारा तीन करोड़ 70 लाख के कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान चलाया जा रहा है हर साल कार्य योजना लागू की जाती है और बरसात के समय सड़कें खराब हो जा रही हैं। ऐसे में अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सड़कें हैं।

शिवपाल यादव के बयान उन्हें बहू ने बुलाया है को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अंदरूनी मामला है। लेकिन वहां भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ लड़ रही हैं क्योंकि जनता भी देख रही है केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है भाजपा का प्रत्याशी जीत के जाएगा तो विकास को गति मिलेगी। जनता सब जान रही है और जनमानस का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो से पहले कांग्रेस जोड़ने का काम राहुल गांधी को कर लेना चाहिए। क्योंकि राहुल गांधी जिस स्टेट में जाते हैं, वहां पार्टी दो धड़ों में बट जा रही है। राहुल गांधी पूरे देश में हंसी का पात्र बन चुके हैं। भारत जोड़ने से पहले वह अपनी पार्टी को ही मजबूत कर लें।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला