दबंगों ने नशेड़ी मजदूर की बेरहमी से पीटकर की हत्या, डंडे से हमला कर आरोपियों ने इस तरह से घोंटा गला

दबंगों ने नशेड़ी मजदूर की बेरहमी से पीटकर की हत्या, डंडे से हमला कर आरोपियों ने इस तरह से घोंटा गला

Published : Aug 10, 2022, 12:16 PM IST

यूपी के जिले हरदोई में दबंगों ने एक नशेड़ी मजदूर को बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसको डंडे से मारकर मजदूर का गला रस्सी से घोंटा और डंडे से सिर पर हमला भी किया। नशे की लत के चलते परिवार वालों ने उसे छोड़ दिया था।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के कोतवाली माधौंगज क्षेत्र में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक गली में उसका शव पड़ा मिला। मजदूर की गर्दन पर रस्सी के निशान थे और पास में ही एक डंडा पड़ा मिला, जिसमें खून लगा था। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप तो नहीं लगाया, लेकिन वह नशे का आदी था। ऐसा माना जा रहा है कि नशे में ही किसी से विवाद हो गया और उसकी हत्या कर दी गई। शहर के माधौगंज क्षेत्र के लखनपुर निवासी अनंतू (25 वर्ष) मजदूरी करता था। उसके भाई मनोज ने बताया कि कुछ वर्ष पहले वह बिहार से एक महिला से शादी करके लाया था। नशे का आदी होने के कारण महिला भी उसे छोड़कर चली गई। नशे की लत को लेकर घरवालों ने अनंतू से संपर्क छोड़ दिया था। ज्यादातर वह नशे में रहता। पिता मनीराम दो दिन पहले बघौली क्षेत्र के भिलावा स्थित बहन के घर गए थे। अनंतू गांव में ही था लेकिन मंगलवार की सुबह गांव के उत्तर एक गली में उसका शव पड़ा मिला। हालांकि गांव वालों का कहना है कि हो सकता है कि अनंतू किसी के घर में चला गया हो और वहीं पर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद थाना पुलिस के साथ ही एसपी राजेश द्विवेदी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच हो रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सुनिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला