हरदोई जनपद में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ा हुआ है। इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें बंदर थाने में जमकर उत्पात मचा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यूपी के हरदोई जिले में इस समय बंदरों का आतंक बहुत बढ़ गया है। ताजा मामला हरपालपुर पुलिस थाने का है, जहां एक बंदर दरोगा की टोपी लेकर भाग गया। बंदर पहले टोपी लेकर थाने की दीवार पर चढ़ा, फिर वह छत पर भाग गया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद दरोगा की टोपी आखिर मिल गई। पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि आम जनमानस के साथ-साथ अब पुलिस वाले भी बंदर से बहुत परेशान हैं। आए दिन बंदर कुछ ना कुछ नया कारनामा करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक फरियादी का मोबाइल लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया था। काफी मशक्कत के बाद बंदर से मोबाइल वापस लिया गया था। इससे पहले भी एक बंदर जीप में रखी दरोगा की टोपी लेकर भाग गया था। उसी तरह आज भी बंदर थाने में रखें दरोगा की टोपी लेकर भाग गया।एक बंदर थाने में तैनात दरोगा की टोपी लेकर भाग जाता है। पहले वह थाने के दीवार पर उछल कूद करता है, इसके बाद थाने की छत पर भाग जाता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह थाने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी तरह से एक बंदर फरियादी का मोबाइल लेकर भाग गया था, जिसमें बंदर को तरह-तरह के प्रलोभन देकर कड़ी मशक्कत के बाद मोबाइल वापस लिया गया था। उसके बाद इसी थाने में एक सिपाही की टोपी लेकर बंदर भाग गया और आज फिर बंदर ने थाने में रखी दरोगा की टोपी पर ही हाथ साफ कर दिया। उसी दौरान बंदरों द्वारा हमला करने पर किसान छत से नीचे गिर गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। आजकल पूरे जिले में बंदरों का आतंक फैला हुआ है।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST