हरदोई: डेढ़ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का हुआ दर्दनाक अंत, फांसी के फंदे से लटकते मिला प्रेमी युगल का शव 

हरदोई: डेढ़ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का हुआ दर्दनाक अंत, फांसी के फंदे से लटकते मिला प्रेमी युगल का शव 

Published : Nov 28, 2022, 04:55 PM IST

यूपी के हरदोई में एक प्रेमी युगल का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस के द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा गायब था और उसकी खोजबीन परिजनों के द्वारा की जा रही थी।

हरदोई: प्रेमी युगल के शव एक बंद पड़े मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिले है। घटना के बाद इलाके के लोगो की नज़र जब इस तरफ पड़ी तो वहां सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
थाना बेहटा गोकुल के ग्राम चंदूपुर खैराई में एक लड़का और एक लड़की का शव सुबह फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। लड़के का नाम रोहित है जिसकी उम्र 25 वर्ष, वही लड़की का नाम गीता पुत्री नरेश विश्वकर्मा जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष  है। गीता के चाचा दिल्ली में नौकरी करते है उनका मकान खाली पड़ा हुआ है। जिसमे इन दोनो के शव लटकते हुए पाए गए है। तड़के सुबह से ये दोनो गायब थे जिसके बाद इनके परिजन इन्हे खोज रहे थे। बंद पड़े मकान में होने की आहट पर जब वहां देखा गया तो दोनो के शव लटक रहे थे। बताया गया लगभग डेढ़ वर्ष से दोनो के बीच प्रेम चल रहा था लेकिन दोनो अलग अलग जाती से होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी न थे। जिसकी वजह से इन्होंने ऐसा कदम उठा लिया है। 
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिस तरह दोनों के शव लटके पाए गए हैं उससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला