हरदोई: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 52 लाख की संपत्ति कुर्क, 3 मुकदमे हैं दर्ज 

हरदोई: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 52 लाख की संपत्ति कुर्क, 3 मुकदमे हैं दर्ज 

Published : Aug 30, 2022, 04:43 PM IST

हरदोई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित की 52 लाख की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। अभियुक्त के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं। जिस संपत्ति को कुर्क किया गया है वह लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील अंतर्गत बंथरा में है।

हरदोई: गैंगस्टर एक्ट के शातिर अभियुक्त की 52 लाख की संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है। आरोपी पर जान से मरने के प्रयास फर्जीवाड़ा करने व अवैध असलहा के मामले में 3 मामले दर्ज है। नीरज कुमार उर्फ सूरज पुत्र मनोज निवासी अन्दरपुरदेव थाना बन्थरा जनपद लखनऊ की संपत्ति को आज जिला प्रशासन ने कुर्क किया है। आरोपी पर  धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम के तहत लगभग 52 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
कुर्क की गई संपत्ति में 1000 वर्ग फीट का आवासीय प्लाट जो ग्राम बन्थरा सिकन्दरपुर तहसील सरोजनी नगर जनपद लखनऊ में है जिसकी कीमत करीब 49 लाख रूपये है इस अवैध सम्पत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। इसके अलावा एक हुण्डई कार जिसकी कीमत लगभग 03 लाख रुपये है उसको भी पुलिस ने कुर्क किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मल्लावा में लूट जान से मारने का प्रयास और धोखाधड़ी करने जैसे तीन मामले दर्ज थे यहां गैंग बनाकर यह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था पुलिस ने जब तफ्तीश की तो इसके लखनऊ में एक प्लाट और एक कार के बारे में मालूम चला एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा अवैध ढंग से यह संपत्ति अर्जित की गई थी लिहाजा जिलाधिकारी के आदेश पर इस संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला