हरदोई: 36 घंटे के भीतर तीसरे मर्डर से मची सनसनी, सरेआम युवक को गोली मारकर आरोपी फरार 

हरदोई: 36 घंटे के भीतर तीसरे मर्डर से मची सनसनी, सरेआम युवक को गोली मारकर आरोपी फरार 

Published : Sep 30, 2022, 11:40 AM IST

यूपी के हरदोई में युवक की हत्या से सनसनी मच गई। महज 36 घंटे के भीतर ही जनपद में हुई इस तीसरी वारदात के बाद कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना को अंजाम देकर आरोपी बड़े आराम से फरार हो गया। 

हरदोई जनपद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। सरेआम हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। एसपी सहित तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। इस बीच मृतक के परिजनों ने सीएचसी के बाहर हंगामा काटा। हालंकि मौजूद पुलिस पल ने परिजनों को समझाते हुए जल्द ही घटना का अनावरण करने की बात कही।

आपको बता दें कि 36 घंटे में हरदोई में ये तीसरी हत्या की वारदात है। हत्यारों ने पुलिस को एक और चुनौती दे दी है। अज्ञात बदमाशों ने बूढ़ा गांव निवासी 38 वर्षीय रमेश सिंह पुत्र प्रताप सिंह के गोली मारकर हत्या कर दी.।घटना के वक्त रमेश खेत पर जा रहा था। घटना के पीछे क्या कारण है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक वैन चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। घटना के बाद मौके पर एसपी राजेश दिवेदी, एएसपी दुर्गेश सिंह बाहरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी राजेश दिवेदी ने बताया की घटना के खुलासे को लेकर टीम गठित कर दी गई है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला