शादी के तुरंत बाद प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में आखिरी ख्वाहिश पढ़कर दंग रह गए लोग 

शादी के तुरंत बाद प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में आखिरी ख्वाहिश पढ़कर दंग रह गए लोग 

Published : Sep 02, 2022, 11:38 AM IST

हरदोई में प्रेमी युगल अजीजपुर में लगने वाली गद्दी जो धार्मिक स्थल है वहां पर पहले शादी की और फिर हरिहरपुर के बीच जंगल में जाकर एक ही पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही लड़की के बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। प्रेमी युगल ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दोनों ने दस्तखत भी किए। सुसाइड नोट में प्रेमी युगल ने लिखा है कि वह एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और उन दोनों को बदनाम किया जा रहा है, इसलिए इन लोगों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया है। इसमें इनके मां बाप की इनके भाई की इनके दोस्तों की कोई गलती नहीं है वही आखिर में प्रेमी युगल ने लिखा है कि उनकी आखिरी ख्वाहिश है कि उनको एक साथ दफनाया जाए।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटी के जंगल की झाड़ियों में शीशम के पेड़ पर प्रेमी युगल का शव लटकता मिला। लोगों ने जब दोनों के शवों को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के है, जिनमें लड़की क्षत्रिय और लड़का पासी बिरादरी का बताया जा रहा है। थाना हरियावां क्षेत्र के मरई गांव निवासी अरविंद के बेटे शोभित (19) का गांव में अपने ननिहाल में रह रही युवती ज्योति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लडकी के घर वाले रोड़ा बन रहे थे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला