अस्पताल में झोलाछाप कर रहें मरीजों का अजीबो-गरीब इलाज, हाथ की हड्डी टूटने पर चढ़ाया 'कागज' का प्लास्टर

अस्पताल में झोलाछाप कर रहें मरीजों का अजीबो-गरीब इलाज, हाथ की हड्डी टूटने पर चढ़ाया 'कागज' का प्लास्टर

Published : Jul 20, 2022, 02:04 PM IST

यूपी के हरदोई जिले में मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में झोलाछाप कंपाउंडर मरीजों का इलाज कर रहे है। हाथ के फैक्चर को ठीक करने के लिए कागज के गत्ते से प्लास्टर किया जा रहा है। इतना ही नहीं कर्मचारी समेत डॉक्टर भी पहचानने से मना कर रहे है। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के मेडिकल कॉलेज में अजीबोगरीब नजारा सामने आया है। यहां हाथ फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर के लिए कागज के गत्ते को सपोर्ट के लिए बांधा जा रहा है। जब इलाज हो रहा था तो तीमारदारों ने वीडियो बना लिया। यह मामला जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन की संज्ञान में आया तो प्रशासन अब उस कर्मचारी को ढूंढ रहा है कि किसने इलाज किया। हरदोई के रेलवे गंज के स्टेट बैंक के पीछे रहने वाले 48 वर्षीय श्यामू गुप्ता का हाथ एक दुर्घटना में टूट गया था। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। वहां की इमरजेंसी में उनका इलाज शुरू हो गया। डाक्टरों ने बताया कि उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ेगा। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी प्लास्टर चढ़ाने से पहले कागज के गत्ते का सपोर्ट हाथ में लगा रहा है। साथ ही उसमें रूई भर रहा है। श्यामू को बताया गया कि इसके बाद उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ाया जाएगा।

पीड़ित ने बताया कि गत्ते के साथ ही बंधा है प्लास्टर
इस मामले में जब पीड़ित श्यामू से बात की गई तो उन्होंने बताया, "मेरा एक्सीडेंट हुआ। जिसके थोड़ी देर बाद मेरा हाथ सूज गया। दर्द भी हो रहा था, मैं मेडिकल कॉलेज गया तो वहां इमरजेंसी में गया। वहां डॉक्टरों ने देखते ही बताया कि मेरा हाथ टूट गया है। वहां उन्होंने कंपाउंडर को बुलाया और प्लास्टर करने को कहा। उसने प्लास्टर से पहले गत्ते का सपोर्ट लगाया। इलाज करते हुए वीडियो मेरे साथ आए साथी ने बना कर सोशल मीडिया में डाल दिया। जिसका मुझे बाद में पता चला। फिलहाल, वह प्लास्टर अभी भी मेरे लगा हुआ है।"

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला