घर के बाहर खेल रहे बच्चे की आंख में किशोर ने मारी लकड़ी, मासूम घायल होने के साथ गंभीर परेशानी से रहा जूझ

घर के बाहर खेल रहे बच्चे की आंख में किशोर ने मारी लकड़ी, मासूम घायल होने के साथ गंभीर परेशानी से रहा जूझ

Published : Aug 31, 2022, 12:08 PM IST

यूपी के जिले हरदोई में घर के बाहर खेल रहे बच्चे की आंख में युवक ने लकड़ी मार दी। जिसके बाद मासूम के आंख की रोशनी चली गई। बच्चे का पिता अपने बेटे के इलाज के लिए राज्य के कई शहरों समेत दूसरे राज्यों में भटकता रहा पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में एक बच्चे के आंख फोड़ने का मामला सामने आया है। यहां बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच एक किशोर ने उसकी आंख में लकड़ी मार दी। जिससे उसकी आंख की रोशनी ही चली गई। पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक बाप-बेटे के खिलाफ धारा 326 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना टड़ियावां इलाके के गुरुदयाल पुरवा मजरा जपरा निवासी अमन कुमार पुत्र रस्तोगी का 6 वर्षीय पुत्र अमर वर्मा 5 जून को घर के बाहर खेल रहा था। उसी बीच वहीं पर समर्पित पुत्र अखिलेश वर्मा भी खड़ा हुआ था। आरोप है समर्पित ने अमर की आंख में लकड़ी मार दी। जिससे वह ज़ख्मी हो गया।

अमन का कहना है कि वह पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन उसकी सुनी नहीं गई। इसके बाद वह अपने बेटे का इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटकता रहा। अमन कुमार ने सीओ हरियावां परशुराम सिंह से अपनी आपबीती सुनाई। सीओ हरियावां के आदेश पर समर्पित पुत्र अखिलेश वर्मा और उसके पिता अखिलेश वर्मा पुत्र रामकुमार के खिलाफ धारा 326/504/506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज करत ली गई है। बच्चे के पिता अमर ने बताया कि वह अपने बेटे को लेकर चंडीगढ़ सहित तमाम अस्पताल में जा चुका है लेकिन उसके बच्चे की आंख अभी तक ठीक नहीं हुई है पहले आरोपियों ने बच्चे को इलाज कराने का पैसा देने की बात कही थी लेकिन बाद में उल्टा उसे ही धमकाने लगे। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने क्या कुछ कहा सुनिए।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला