कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 13 छात्राएं अचानक हुई बीमार, डॉक्टर ने इलाज के बाद बताई ये बिमारियां

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 13 छात्राएं अचानक हुई बीमार, डॉक्टर ने इलाज के बाद बताई ये बिमारियां

Published : Aug 30, 2022, 04:14 PM IST

यूपी के हरदोई जिले के शाहाबाद इलाके में स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 13 छात्राओं की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में वार्डन ने छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर का कहना है कि जांच के बाद सभी को उल्टी और बुखार है, इनमें से एक को मलेरिया की पुष्टि हुई है।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के शाहाबाद इलाके में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 13 छात्राएं अचानक से बीमार हो गई। बीमार छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद लाया गया। यहां पर एक छात्रा को मलेरिया निकला है। वहीं दूसरी छात्रा को इलाज के लिए भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि छात्राएं उल्टी और बुखार की समस्या से पीड़ित थीं। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बनी है। चिकित्सकों ने छात्राओं की जांच पड़ताल की और उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई। 

डॉक्टर रिजवान खां ने बताया कि सभी की हालात सामान्य है लेकिन एक साथ बच्चियों के बीमार होने से स्कूल में हड़कंप की स्थिति देखी गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन सुप्रिया के मुताबिक जैसे ही छात्राओं का स्वास्थ गड़बड़ लगा तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर आई हैं। डॉक्टर रिजवान खान के मुताबिक सभी की मलेरिया की जांच कराई गई है। कुछ समय पहले फतेहपुर के भिटौरा ब्लाक के कस्तूरबा विद्यालय की 12 छात्राएं बुखार से पीड़ित हो गईं थी। इस समय मौसम में बदलाव भी वायरल फीवर की अहम वजह बन रही है। हालांकि बच्चों के मामले में विशेष सतर्क रहने की जरुरत होती है। कई बार छात्रावास में गंदगी और खानपान में गड़बड़ी की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बरसात के मौसम में उबला हुआ पानी पीने के साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी जरूर लगाएं।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला