CCTV कैमरे में कैद हुई महिला चोर की करतूत, चंद मिनटों में पार की लिपस्टिक, फिर जाते-जाते भी कर दिया खेल

CCTV कैमरे में कैद हुई महिला चोर की करतूत, चंद मिनटों में पार की लिपस्टिक, फिर जाते-जाते भी कर दिया खेल

Published : Nov 17, 2022, 12:13 PM IST

यूपी के हरदोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कास्मेटिक की दुकान से चोरी करती हुई दिखाई पड़ती है। महिला जाने के दौरान वहां एक डिब्बा भी चोरी कर लेती है। 

हरदोई: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक महिला ने कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी की। महिला की चोरी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित आराध्या कॉस्मेटिक की दुकान पर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ पहुंची। वहां पर पहले से एक महिला मौजूद थी। दुकान पर कार्य करने वाली लड़की पहले से मौजूद महिला को चूड़ी पहनाने लगी। इसी बीच दूसरी महिला ने कॉस्मेटिक की दुकान में दो बार चोरी की। महिला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से अनजान थी। महिला के जाने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसमें महिला अपने बच्चों सहित दो बार चोरी करते हुए दिखाई पड़ी। महिला का चोरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। 
वायरल वीडियो में महिला कॉस्मेटिक दुकान से चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं। इसके बाद वह बाहर निकलते समय झोले में एक डिब्बा भी डालती है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तमाम तरह की चर्चा आम है। महिलाओं को यह कहां पता था कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। जब इनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तो दुकानदार महिला भी भौचक्का रह गई। हालांकि कुछ हो ना हो इन महिलाओं ने अपनी फजीहत जरूर करा ली है। जब इस संबंध में शाहाबाद कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला