श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर 5 जुलाई को होगी सुनवाई, याची महेंद्र प्रताप सिंह ने की बड़ी मांग 

श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह पर 5 जुलाई को होगी सुनवाई, याची महेंद्र प्रताप सिंह ने की बड़ी मांग 

Published : Jul 01, 2022, 03:24 PM IST

वहीं याची मनीष की मांग है कि शाही ईदगाह मस्जिद की 2.65 एकड़ भूमि जो कि भगवान श्रीकृष्ण की है उसे मुक्त जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद में जो साक्ष्य आज भी प्रमाणित हैं उनको नष्ट किए जाने की भी आशंका है, तो जिला प्रशासन को उस पर भी लगातार मॉनिटरिंग करानी चाहिए।

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को लेकर मथुरा के जिला न्यायालय में 1 दर्जन से अधिक याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। कोर्ट के द्वारा 1 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता का निधन होने के चलते आज(1 जुलाई को) कोर्ट में कंडोलेंस घोषित कर दिया गया। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 5 जुलाई की मुकर्रर की है। 

शुक्रवार को मथुरा के जिला न्यायालय में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले को लेकर सुनवाई होनी थी। मथुरा बार एसोसिएशन के सदस्य राजेंद्र जैन का निधन होने के कारण उनकी आत्मा शांति के लिए कोर्ट की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। राजेंद्र जैन को 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि करीब 14 याचिकाएं जिला न्यायालय में अब तक दाखिल हो चुकी हैं और अलग-अलग संगठनों की तरफ से इन याचिकाओं को दायर कराया गया है। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को शाही ईदगाह मस्जिद से मुक्त कराने के लिए याचिकाएं दायर की गई हैं।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ता साथी किया निधन होने के चलते आज कोर्ट की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। 5 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले पर अग्रिम सुनवाई न्यायालय करेगा। उन्होंने कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद की ज़मीन को कमिश्नरेट की निगरानी में खुदवाया जाए। खुदाई के दौरान वीडियो ग्राफी भी कराई जाए। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला