पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर भाग गया हिस्ट्रीशीटर, अपराधी की दबंगई और पुलिस की बेबसी का वीडियो हुआ वायरल 

पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर भाग गया हिस्ट्रीशीटर, अपराधी की दबंगई और पुलिस की बेबसी का वीडियो हुआ वायरल 

Published : Jul 19, 2022, 12:35 PM IST

यूपी के उन्नाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिहार थाना क्षेत्र के डिहवा गांव से सामने आए वीडियो में हिस्ट्रीशीटर पुलिस का हाथ छुड़ाकर भागता हुआ नजर आ रहा है। 

उन्नाव जनपद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी हरेंद्र सिंह पुलास का हाथ छुड़ाकर भाग जाता है। इस बीच वहां मौजूद पीआरवी के सिपाही मूकदर्शक बने रहते हैं। 

हिस्ट्रीशीटर की दबंगई और पुलिस की बेबसी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार थाना के डिहवा गांव में सरकारी खडंजे का निर्माण हो रहा था। यहां हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र सिंह दोस्त की मदद के लिए आया हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस को लगने के बाद पुलिस उसे पकड़ने पहुंची। हालांकि हिस्ट्रीशीटर बड़े आराम से वहां से हाथ छुड़ाकर फरार होने में कामयाब हो गया। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ उन्नाव के बिहार थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला