यूपी के कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे नाम के एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। घटना के बाद से पूरे देश में विकास दुबे को लेकर चर्चा हो रही है। इधर विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा है कि अच्छा होगा अगर वो खुद सरेंडर कर दे।
वीडियो डेस्क। यूपी के कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे नाम के एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। घटना के बाद से पूरे देश में विकास दुबे को लेकर चर्चा हो रही है। इधर विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा है कि अच्छा होगा अगर वो खुद सरेंडर कर दे। धोखे से भागता रहा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। मैं तो कहती हूं पकड़ लो और फिर एनकाउंटर कर दो. उसने बहुत बुरा काम किया है। निर्दोष पुलिस वालों की हत्या कर उसने बहुत ही गलत कार्य किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सरला देवी ने कहा कि विकास दुबे राजनेताओं के संपर्क में आने के बाद अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था। वो विधानसभा चुनाव जीतना चाहता था उसने राजनाथ सिंह की सरकार में मंत्री रहे संतोष शुक्ला पर हमला किया था। विकास दुबे की मां ने आगे कहा कि उसने परिवार को शर्मिंदा कर दिया है।