अमेठी में दिखी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, पुलिस के सामने फाड़ी केंद्रीय मंत्री की होर्डिंग

अमेठी में दिखी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, पुलिस के सामने फाड़ी केंद्रीय मंत्री की होर्डिंग

Published : Dec 19, 2021, 01:47 PM IST

उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनाव को लेकर कॉग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अमेठी में मोदी भगाओ मंहगाई घटाओ के स्लोगन के साथ पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा के दौरान कॉग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रास्ते में लगे भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के पोस्टर को अपशब्दों की बौछार के साथ फाड़ दिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अमेठी: देश के बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब वक्त बहुत ही कम बचा है। सत्ताधारी पार्टी बीजपी जहां पीएम मोदी (PM Modi) का एक के बाद एक दौरा कराने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  (rahul gandhi priyanka gandhi) भी चुनावी रंग में रंग गए हैं। यूपी जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी आज जन जागरण अभियान ( jan jagran abhiyan) चला रही है। जहां दोनों भाई-बहन अपने पुराने किले यानि अमेठी पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अमेठी की जनता का प्यार वापस पाने के लिए पदयात्रा (padyatra) की। साथ ही मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पद यात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा रास्ते में लगे भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के पोस्टर को अपशब्दों की बौछार के साथ फाड़ते दिखाई दिए जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा हुए इस अभद्रता को भाजपाा के कार्यकर्ता नाराज हैं।

'भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ' के नारे के साथ निकाली गई यात्रा
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में विपक्ष की ओर से लगातार प्रदेश में महंगाई का मुद्दा बनाया गया है। शनिवार को अमेठी पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी की ओर से महंगाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ के नारे के तहत प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा अमेठी के जगदीशपुर से होकर हरीमऊ गाँव तक गयी। हरिमऊ पहुंची पदयात्रा का समापन एक विशाल जनसभा के साथ किया गया। इस जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2004 में मैं राजनीति में आया और पहला चुनाव मैंने यहां से लड़ा था। आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया। आपने मुझे राजनीतिक रास्ता दिखाया और मेरे साथ आप इस रास्ते पर हमेशा चले। इसलिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।' 

कल रायबरेली में महिलाओं से होगा 'शक्ति संवाद'
अमेठी में प्रतिज्ञा पदयात्रा के बाद रविवार को यूपी के रायबरेली जिला में पहुंचकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को साधने की कवायद तेज करेंगी। रविवार को रायबरेली के जिला अस्पताल के पास मौजूद रिफॉर्म क्लब मैदान में महिलाओं के लिए शक्ति संवाद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तकरीबन 5000 महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस के महिला घोषणा पत्र से जुड़े तमाम बिंदुओं पर बात करेंगी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
Read more