बेबसी का वी़डियो : सड़क पर फैला दूध पी गया युवक, भूख के आगे हुआ लाचार

Published : May 10, 2021, 11:41 AM IST

वीडियो डेस्क। देश में कोविड महामारी की वजह से स्थिति बेकाबू है। वहीं इसके कारण कई हिस्सों में लॉकडाउन भी लागू है। लॉकडाउन को जहां कोविड की कड़ी को तोड़ने के उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं यह कई लोगों की आजीविका के लिए खतरा भी बन गया है। इसके कारण कई लोग कितने बेबस हो गए हैं, कानपुर की इस घटना से यह समझा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भूख से त्रस्त युवक सड़क पर गिरा दूध पी रहा है। यह वीडियो जिले के सुतरखाने का बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक, यह वाकया रविवार दोपहर हुआ। सुतरखाने के लोगों ने बताया कि रविवार को एक दूध वाले की साइकिल पलट गई। इससे उसका पूरा दूध सड़क पर फैल गया। इसके बाद दूधवाला वहां से चला गया। तभी एक युवक उस जगह से गुजरा। उसे बहुत भूख लगी थी। उसने जमीन पर दूध गिरा देखा तो घुटने के बल बैठ गया और दूध पीने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों को उस पर दया आ गई। उन्होंने युवक को खाने का सामान दिया।

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज