इमरान मसूद हुए साइकिल पर सवार,  बोले- उत्तर प्रदेश में बनानी है सरकार

इमरान मसूद हुए साइकिल पर सवार, बोले- उत्तर प्रदेश में बनानी है सरकार

Published : Jan 12, 2022, 05:59 PM IST

आज इमरान ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मसूद ने सपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि हम अखिलेश के साथ हैं और उत्तर प्रदेश में बदलाव की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हम आरएलडी  के साथ बैठक में नहीं थे। अखिलेश से मिल कर आए हैं और सपा में शामिल हुए हैं।
 

लखनऊ: विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (SP) लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है। हाल ही में सहारनपुर की मुजफ्फराबाद सीट से कांग्रेस (Congress) के विधायक इमरान मसूद (Imran Masood) ने सपा जॉइन करने का ऐलान किया था।  9 जनवरी को इमरान मसूद ने भी कहा था कि मौजूदा राजनीतिक हालात में सीधी जंग भाजपा और सपा के बीच ही नजर आती है। इसलिए मैंने सपा में जाने का फैसला लिया है। इमरान मसूद ने कहा था कि कांग्रेस ने मुझे काफी मौके दिए हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में वह कमजोर है। आज इमरान ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मसूद ने सपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि हम अखिलेश (Akhilesh Yadav) के साथ हैं और उत्तर प्रदेश में बदलाव की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हम आरएलडी (RLD) के साथ बैठक में नहीं थे। अखिलेश से मिल कर आए हैं और सपा में शामिल हुए हैं।

कोविड प्रोटोकॉल और आचार संहिता के उल्लंघन के चलते दर्ज हुआ था मुकदमा
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में इमरान मसूद सहित 10 लोगों को नामजद व 300 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन सभी के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के चलते महामारी अधिनियम 3 व 4, आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते धारा संख्या 188, 171-H, 269 व 270 में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहारनपुर के एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इमरान मसूद ने सपा में शामिल होने की घोषणा को लेकर अपने निवास स्थान पर बुलाई थी और बैठक को लेकर प्रशासन से अनुमति नहीं ली, जिसके चलते उनपर कार्रवाई की गई है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला