कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा में भाजपा पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी, कहा- 'ममता ने BJP को हराया, इसलिए कर रहे विरोध'

कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा में भाजपा पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी, कहा- 'ममता ने BJP को हराया, इसलिए कर रहे विरोध'

Published : Mar 03, 2022, 11:50 AM ISTUpdated : Mar 03, 2022, 12:25 PM IST

कांग्रेस के स्टार प्रचारक व अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी बुधवार को देर शाम काशी पहुंचे। उन्होंने कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा के लिए बजरडीहा क्षेत्र के देवपोखरी स्थित मारुति मैदान में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान इमरान ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यूपी में बिना कांग्रेस के समर्थन के सरकार नहीं बनेगी।

वाराणसी: कांग्रेस के स्टार प्रचारक व अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी बुधवार को देर शाम काशी पहुंचे। उन्होंने कैंट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा के लिए बजरडीहा क्षेत्र के देवपोखरी स्थित मारुति मैदान में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान इमरान ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यूपी में बिना कांग्रेस के समर्थन के सरकार नहीं बनेगी।

ममता ने हरा दिया है, इसलिए विरोध कर रहे हैं- इमरान प्रतापगढ़ी
इमरान प्रतापगढ़ी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का काशी में विरोध होने के सवाल पर कहा कि यह गलत है। इस लोकतांत्रिक देश में किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को किसी भी प्रदेश में जाने की अनुमति है। ममता ने हरा दिया है, इसलिए विरोध कर रहे हैं। जो हरा देगा, उसका विरोध करेंगे, ये लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं है।

बीजेपी हार के डर के बौखला गई है- इमरान प्रतापगढ़ी
गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बीजेपी पहले से डरी हुई है। अमित शाह की भाषा सुन रहे हैं। वे 12वीं के बाद इंटर करवा रहे हैं। यह जो भाषा में लड़खड़ाहट है, वह बता रही है कि बीजेपी हार के डर से बौखला गई है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला