हरदोई: दुकान का सामान लेने जा रहे युवक के साथ मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई मदद की गुहार 

हरदोई: दुकान का सामान लेने जा रहे युवक के साथ मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई मदद की गुहार 

Published : Jun 08, 2022, 11:12 AM IST

हरदोई में एक युवक ने दबंगों पर पिटाई का आरोप लगाया है। दबंगों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह दुकान का सामान खरीदन के लिए जा रहा था। मौके पर अन्य लोगों के आने के बाद आरोपी वहां से फरा हो गए। 

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के जरौली शेरपुर के युवक ने दबंगो पर पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक तालिब का आरोप है कि वह अपनी दुकान का सौदा लेने बिलग्राम जा रहा था। तभी रास्ते में रोककर अफसर, भूरा और मुकर्रम ने तालिब व उसके भाई अरशद की पिटाई कर दी। इस बीच उससे ₹6500 छीन लिए गए। मामले में जब पीड़ित ने शोर मचाया और बचाव में आदिल शालिम आदि आ गए तो दबंगो को उन्हें ललकारा तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

पीड़ित ने मारपीट व लूट की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जहां पीड़ित तालिब व अरशद ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते दबंगो के हौसले बुलंद है। पीड़ित तालिब व अरशद ने आरोप लगाया कि मेरे भाई चाँद आलम को 06 जून को अन्य दबंगो ने घेरकर पीटा है। जिन्होंने पिटाई की है वह कमरुल, असलम, रब्बुल, इकबाल दबंग किस्म के व्यक्ति है। जिन पर पूर्व में हरिजन एक्ट सहित कई मुकदमें दर्ज है। लेकिन दबंगई के चलते इन पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है। पीड़ित तालिब ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जाँच कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला