नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छत से ईंट पत्थर बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

नाली के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, छत से ईंट पत्थर बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

Published : Jun 07, 2022, 03:47 PM IST

कुसुम्भी गांव में रहने वाले मनोज शुक्ला पुत्र बच्चू औऱ श्रीकान्त पुत्र नन्हा से नाली का पानी निकलने को लेकर रविवार की शाम को विवाद हो गया था। पुलिस एनसीआर लिख मामले की जांच कर रही थी पर इसके बाद भी सोमवार की सुबह दोबारा मारपीट हो गई। 

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसुम्भी में नाली का पानी निकलने को लेकर हुये विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डन्डे चले और मारपीट हुई जिससे की पुलिस ने एक पक्ष से 4 लोगो को और दूसरे पक्ष से 5 लोगो पर शान्ती भंग की कार्रवाई की।

कुसुम्भी गांव में रहने वाले मनोज शुक्ला पुत्र बच्चू औऱ श्रीकान्त पुत्र नन्हा से नाली का पानी निकलने को लेकर रविवार की शाम को विवाद हो गया था। पुलिस एनसीआर लिख मामले की जांच कर रही थी पर इसके बाद भी सोमवार की सुबह दोबारा मारपीट हो गई और जमकर लाठी-डन्डे चलने लगे इसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस श्री कान्त, कन्हैया, शिवदेवी और सुन्दरी को पकड़ा और दूसरे पक्ष से मनोज, गुड्डी, अंकित, वेवी तिवारी, अल्का मिश्रा पर कानूनी कार्रवाई की गयी। कोतवाली प्रभारी जेबी पाण्डेय ने बताया की दोनों पक्षो का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है जो लोग मौके पर पकड़े गये उनको शान्ती भंग की धारा में चालान किया गया और दूसरे पक्ष के लोगो पर 107/116 की कार्रवाई की गयी।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला