UP पुलिस ने ट्वीट किया ये वीडियो, जबलपुर के एसपी बोले- ऐसा नहीं करना चाहिए था

UP पुलिस ने ट्वीट किया ये वीडियो, जबलपुर के एसपी बोले- ऐसा नहीं करना चाहिए था

Published : Dec 26, 2019, 08:48 PM IST

यूपी पुलिस के एक कदम पर मध्यप्रदेश के जबलपुर के एसपी ऐसा नाराज हुए कि उन्होंने यह तक कह दिया कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। दरअसल, सीएए और एनआरसी को लेकर यूपी सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। इस बीच यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी पुलिस के एक कदम पर मध्यप्रदेश के जबलपुर के एसपी ऐसा नाराज हुए कि उन्होंने यह तक कह दिया कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। दरअसल, सीएए और एनआरसी को लेकर यूपी सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। इस बीच यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। साथ ही लिखा, वीडियो में दिखाई जा रही घटना यूपी पुलिस से संबंधित नहीं है, यह जबलपुर मध्य प्रदेश का वीडियो है। वीडियो में पुलिस के कुछ जवान गाड़ियों में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस के जवानों को यूपी पुलिस बताया जा रहा था। वहीं, वीडियो पोस्ट करने के बाद जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने कहा, उनको (UP पुलिस) को इस वीडियो को ट्वीट नहीं करना चाहिए था। हमारे पास भी कई तरह के वीडियो सामने आए थे, लेकिन जबलपुर पुलिस ने इस तरह से वीडियो साझा नहीं किया। जिन वीडियो को शेयर किया जा रहा है, वह कितने सही हैं उनका पता लगाना मुश्किल है। जिस वीडियो को यूपी पुलिस ने साझा किया है उसकी जांच की जा रही है और सही एक्शन लिया जाएगा।

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज