ताजमहल में एंट्री न मिलने से भड़के जगतगुरु परमहंस महाराज, भगवा के अपमान का आरोप लगाकर सुनाई खरी-खोटी

ताजमहल में एंट्री न मिलने से भड़के जगतगुरु परमहंस महाराज, भगवा के अपमान का आरोप लगाकर सुनाई खरी-खोटी

Published : May 03, 2022, 03:11 PM IST

आगरा पहुंचे अयोध्या के परमहंस दास को दोबारा भी ताजमहल में प्रवेश नहीं मिला। वह जब मंगलवार को आगरा पहुंचे तो पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल गए। महंत का कहना है कि ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है। वह वहां पूजा करना चाहते हैं। इसी के चलते मंगलवार को वहां पहुंचे थे।

आगरा: ताजमहल में प्रवेश से रोके जाने के बाद सुर्खियों में आए अयोध्या के छावनी तपस्वी के महंत परमहंस दास मंगलवार को फिर अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने ताजमहल में भगवान शिव की पूजा करने का ऐलान बीते दिनों किया था। इसके चलते वह तकरीबन 11 बजे शिष्यों के साथ ताजमहल के लिए रवाना हुए। हालांकि भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस का कहना था कि वह उन्हें अपने साथ लेकर ताजमहल जाएगी। लेकिन महंत अकेले ही ताजमहल जाने को लेकर अड़े हुए थे। महंत का कहना है कि ताजमहल तेजोमहालय है। वहां वह पूजा करना चाहते हैं। 

26 अप्रैल को भी आगरा गए थे महंत
गौरतलब है कि इससे पहले महंत परमहंस दास 26 अप्रैल को आगरा गए हुए थे। उस दौरान भी उन्हें नियम के विरुद्ध प्रवेश से रोक दिया गया था। ताजमहल में प्रवेश से रोके जाने पर महंत जगद्गुरु परमहंस दास ने भगवा वस्त्र और धर्म दंड के चलते रोक का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ताजमहल की सुरक्षा में मौजूद लोगों ने धर्म विशेष के इशारे पर उनके साथ बदसलूकी की। इस बीच अनुयायी का भी मोबाइल छीनकर फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया। 

अधिकारी बोले- भगवा रंग के कपड़े पहनकर जाने पर रोक नहीं
महंत के आरोपों को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा कि सुरक्षा की जांच में महंत से धर्मदंड को लॉकर में रखने का आग्रह किया। वापस आकर उसे लेने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद वह वापस लौट आए। उनके वस्त्रों को लेकर कोई भी विवाद नहीं था। किसी भी रंग का कपड़ा पहनकर ताजमहल में प्रवेश किया जा सकता है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला