मामले पर एक्सईएन नहर विभाग शैलेश कुमार ने बताया कि नहर पटरी पर किसी तरह का कोई कार्य नही किया जा सकता है। आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया गया है, नोटिस भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
unnao news in hindi,unnao samachar,unnao news live,unnao jal nigam,jal nigam karnama,
उन्नाव में जल निगम का बड़ा कारनामा सामने आया है, जल निगम ने बिना सूचना दिए ही नहर पटरी को खोद डाला। पाइप लाइन डालने के नाम पर नहर विभाग ने नहर पटरी खोदकर पूरी तरह से खोखली कर दी है। जिसके बाद अब नहर पटरी धीरे धीरे धसान शुरू हो गई है। जिससे बरसात के दिनों में नहर पटरी के कटने और आस पास के क्षेत्रों में पानी भरने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है। यही नही जल निगम ने पाइप लाइन डालने के नाम पर कई किलोमीटर की नहर पटरी खोद डाली लेकिन नहर विभाग के जिम्मेदारों को इसका पता तक नही चल सका। अब नहर विभाग मामले में नोटिस भेज कर खाना पूर्ति करने में जुट गया।
उन्नाव में अमृत योजना के तहत घर घर जल पहुंचाने के लिए जल निगम अंडर ग्रॉउंडेड वाटर लाइन बिछा रहा है। जिसके लिए बेतरतीब ढंग से सड़के और गालियां खोदी जा रही हैं। जल निगम यहीं नही रुका और नियमों को ताक पर रखते हुए नहर विभाग की नहर पटरी को ही खोद डाला। जल निगम ने पाइप लाइन डालने के बाद नहर पटरी को वैसे ही बंद कर बराबर कर दिया। लेकिन अब धीरे धीरे नहर पटरी धसना शुरू हो गई। नहर पटरी धसने से पटरी पर बहुत बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जल निगम की यह लापरवाही एक्सईएन जल निगम के के कटियार की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़ी कर रही है। पहले तो जल निगम ने बिना अनुमति, बिना एनओसी लिए अवैध ढंग से कई किलोमीटर की इस नहर पटरी पर चोरी छिपे पाइप लाइन बिछा दी। और अब नहर पटरी धसना शुरू होने से मामला सामने आना शुरू हो गया है।
वहीं दूसरी ओर नहर विभाग के जिम्मेदार भी अपनी नहर को लेकर लापरवाह नज़र आये। महीनों तक उनकी नहर पटरी पर खुदाई कर पाइप लाइन डाली गई लेकिन वो अंजान बने रहे। आपको बता दें कि यह नहर पटरी पहले से ही कमजोर है जिस कारण दो वर्ष पूर्व बारिश के समय यह नहर पटरी कट गई थी, जिससे आस के इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया था। जिस पर डीएम ने लापरवाहों को जमकर फटकार लगाई थी।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST