झांसी पुलिस को 'तमंचे पे डिस्को' पड़ा भारी, 9 पुलिसकर्मी निलंबित और थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर

झांसी पुलिस को 'तमंचे पे डिस्को' पड़ा भारी, 9 पुलिसकर्मी निलंबित और थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर

Published : Jun 23, 2022, 03:07 PM IST

झांसी पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई गई है। मामले में थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर किया गया है। 

झांसी जनपद के सदर बाजार थाने के भीतर डीजे की महफिल सजाने के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में झांसी की पुलिस तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करते हुई दिखी। इसी के साथ शस्त्र प्रदर्शन भी वहां पर किया गया। पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कार्रवाई सामने आई है। वीडियो ने पुलिस महकमे की गरिमा पर सवालिया निशान भी उठाए हैं। 

बताया गया कि यह वीडियो सदर बाजार थाने के अंदर का है। यह एक पुलिसकर्मी के सेवानिवृत्त होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां कई पुलिसकर्मी जमकर डांस करते दिखे। इस बीच वहां पर शस्त्र प्रदर्शन भी किया गया। जिसके बाद मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इतना ही नहीं थाने के भीतर डांस के दौरान गोली चलने की बात भी कही गई। मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से जांच का आदेश भी दिया गया है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला