कानपुर हिंसा: बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा गिरफ्तार, क्राउड फंडिंग का लगा आरोप

कानपुर हिंसा: बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा गिरफ्तार, क्राउड फंडिंग का लगा आरोप

Published : Jun 22, 2022, 04:32 PM IST

कानपुर में हिंसा और बवाल को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। क्राउंड फंडिंग को लेकर मुख्तार बाबा को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ हिंसा को लेकर फंडिंग का भी आरोप उस पर लगा है।

कानपुर हिंसा और बवाल मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। मास्टर माइंड हयात ज़फर हाशमी को फंडिंग करने के आरोप में पुलिस ने मुख्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। मशहूर बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर पिछले कई दिनों से पुलिस अपना शिकंजा कसती जा रही थी। जिसके बाद आज मुख्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी के साथ क्राउड फंडिंग का भी आरोप लगा है।

कानपुर में परेड नई सड़क हिंसा के मामले में एसआईटी की इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्तार बाबा ने परेड हिंसा में फंडिंग की थी। पूछताछ में ये भी निकलकर आया है कि हयात जफर हाशमी मुख्तार बाबा से फण्ड जुटाता था। वही मुख्तार बाबा पहले से ही शत्रु संपत्ति मामले में जिला प्रशासन और केंद्र के अभिरक्षक कार्यालय के निशाने पर है। यही नहीं एसआईटी की रडार पर कई और संदिग्ध लोग हैं जिनकी गिरफ्तारी कभी भी की जा सकती है। हिंसा के मास्टरमाइंड हयात ज़फर हाशमी और उसके साथियों ने SIT को ये बताया था कि मुख्तार बाबा और नामी बिल्डर ने कैसे इस मामले में फण्ड मुहैया कराया और उसके बाद कानपुर शहर में हिंसा भड़क उठी। माना जा रहा है कि अब पुलिस जल्द ही उस बिल्डर को भी धर दबोचने में जुट गई है जिसने साज़िश के तहत शहर के माहौल बिगाड़ा।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला