काशी में हुआ कथक सम्राट बिरजू महाराज का अस्थि कलश विसर्जन

काशी में हुआ कथक सम्राट बिरजू महाराज का अस्थि कलश विसर्जन

Published : Jan 22, 2022, 01:46 PM IST

बिरजू महाराज की शिष्या संगीता सिन्हा ने बताया कि हम सब पहले चाहते थे कि महाराज जी का अस्थि कलश कबीरचौरा मोहल्ले में रखा जाए, लेकिन उधर सड़क खोदाई होने के कारण दिक्कतों को देखते हुए अस्थि कलश का अंतिम दर्शन नटराज संगीत अकादमी में कराने का निश्चय किया गया है।

वाराणसी: उत्तर भारत का शास्त्रीय नृत्य कथक के शिखर पुरुष पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज की अस्थियां काशी में आज शनिवार को गंगा में विसर्जित की गईं। तय कार्यक्रम के अनुसार 21 जनवरी को मध्य रात्रि में उनके परिजन बिरजू महाराज की अस्थियां लेकर बनारस आ गए थे। अस्थि कलश अंतिम दर्शन के लिए सिगरा के कस्तूरबा नगर कालोनी स्थित नटराज संगीत अकादमी परिसर में रखा गया था। इसे कलाकारों और प्रशंसकों द्वारा पुष्पांजलि के बाद अस्थि कलश खुले वाहन पर रखकर अस्सी घाट ले जाया गया। अस्थि कलश यात्रा सुबह आरंभ की जाएगी। अस्सी घाट पर वैदिक रीति से अस्थि कलश का पूजन किया गया और फिर पं. बिरजू महाराज के परिवारीजनों द्वारा गंगा की मध्य धारा में विसर्जन किया गया। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम का संयोजन कर रहीं पं. बिरजू महाराज की शिष्या संगीता सिन्हा ने बताया कि हम सब पहले चाहते थे कि महाराज जी का अस्थि कलश कबीरचौरा मोहल्ले में रखा जाए, लेकिन उधर सड़क खोदाई होने के कारण दिक्कतों को देखते हुए अस्थि कलश का अंतिम दर्शन नटराज संगीत अकादमी में कराने का निश्चय किया गया है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला