चाकू मार कर अपनी चाची और भतीजे को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में डबल मर्डर का आरोपी शकील चढ़ा पुलिस के हत्थे

चाकू मार कर अपनी चाची और भतीजे को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में डबल मर्डर का आरोपी शकील चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published : Mar 22, 2022, 12:38 PM ISTUpdated : Mar 22, 2022, 12:40 PM IST

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में चबूतरे पर दरवाजा निकालने को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग व उसके साथी ने सोमवार को घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला बोल दिया। बचाव में आए जेठ के पुत्र को भी पड़ोसी बुजुर्ग ने चाकू से हमला कर दिया। 

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में चबूतरे पर दरवाजा निकालने को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग व उसके साथी ने सोमवार को घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला बोल दिया। बचाव में आए जेठ के पुत्र को भी पड़ोसी बुजुर्ग ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महिला और युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह मौके पर पहुंच गए। आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने महज दो घण्टे में ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली है। आरोपी अस्पताल में भर्ती है। 

शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला पड़ाव निवासी साबिर उर्फ पप्पू की मोहल्ला गढैया में कपड़े की दुकान है। घटना के दौरान पप्पू और उसका पुत्र आबिद दुकान पर थे। घर पर पत्नी संजीदा बेगम और बेटी शिम्मी थीं। मृतक अकील के पिता सकील ने बताया कि पडौसी सलीम खान से चबूतरे की तरफ दरवाजा निकालने को लेकर विगत 6 वर्ष से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि सोमवार सायं 6 बजे के करीब पप्पू के घर में उसकी पत्नी संजीदा बेगम (45) पुत्री शिम्मी (16) अकेली थीं। आरोप है कि सलीम अपने हाथ में बड़ा चाकू लेकर दरवाजे में लात मारते हुए घर मे घुसा उसके साथ शानू नाम का एक व्यक्ति और था। सलीम ने सर्वप्रथम संजीदा बेगम पर चाकुओं से हमला बोल दिया। चीखपुकार सुन उसकी बेटी शिम्मी बचाने आई तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। मां-बेटी की चीख पुकार सुन महिला का जेठ का लड़का अकील पुत्र शकील बचाने आया और उसने हमलावर को पकड़ लिया। बचाव के लिए हमलावर ने उसे भी चाकुओं से गोद दिया। घटना को अंजाम देकर सलीम साथी के साथ फरार हो गया।

घटना की जानकारी के बाद एसपी ग्रामीण सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना में महिला और उसके जेठ के लड़के की मृत्यु हो गई। वहीं लड़की का इलाज जारी है। हालांकि घटना के बाद आलाधिकारियों ने पुलिस की पांच टीम गठित कर आरोपी हत्यारे सलीम की तलाश में जुट गई। पुलिस की घेराबंदी के बाद महज दो घण्टे के अंदर ही आरोपी हत्यारे सलीम को पुलिस ने भूड़ा नहर पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जबाबी कार्रवाई में आरोपी सलीम के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला