सन्यासी के भेष में देख पिता ने कहा- चल यहां से...जानिए योगी आदित्यनाथ के पिता से जुड़ा ये किस्सा

सन्यासी के भेष में देख पिता ने कहा- चल यहां से...जानिए योगी आदित्यनाथ के पिता से जुड़ा ये किस्सा

Published : Apr 20, 2020, 04:33 PM IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। किडनी और लीवर की समस्या के बाद उन्हें पिछले महीने दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह 10:44 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें एयर एम्बुलेंस से उनके पैतृक निवास उत्तराखंड ले जाय जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

वीडियो डेस्क। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। किडनी और लीवर की समस्या के बाद उन्हें पिछले महीने दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह 10:44 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें एयर एम्बुलेंस से उनके पैतृक निवास उत्तराखंड ले जाय जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन जिंदगी से जूझते हुए आनंद सिंह बिष्ट ने अपने प्राण त्याग दिए। 
आज हम आपको सीएम योगी और उनके पिता के बारे में एक कहानी बताते हैं। ये कहानी तब की है जब योगी आदित्यनाथ के पिता को पता चला था कि उनका बेटा सन्यासी हो गया है। बता दें कि ये कहानी योगी आदित्यनाथ की जीवन यात्रा पर लिखी किताब योद्धा योगी से ली गई है, जिसे प्रवीण कुमार ने लिखा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे।
योगी आदित्यनाथ को अपने गांव पंचूर से गोरखपुर निकले लगभग छह महीने से अधिक का समय हो गया था। उनकी कोई खोज खबर नहीं थी। इस बात से उनके पिता आनंद बिष्ट बेहद परेशान रहते थे।
एक दिन योगी आदित्यनाथ की बहन ने अखबार में एक खबर पढ़ी जिसमें लिखा था कि गोरखपुर के सांसद और गोरक्षपीठाधीश्वर ने दो महीने पहले अपने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा कर दी है। वह योगी आदित्यनाथ हैं और पौड़ी के रहने वाले हैं। जैसे ही उनकी बहन ने ये खबर पढ़ी तुरंत अपने पिता को बताया। बेटी की बात सुनते ही आनंद बिष्ट बेटे से मिलने के लिए गोरखपुर रवाना हो गए। जहां वे सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। 
आनंद सिंह बिष्ट ने गोरखपुर मंदिर एक भगवा धारण किए सिर मुड़ाए एक युवा संयासी को फर्श की सफाई का मुआयना करते देखा। वह जब उनके पास पहुंचे तो हकीकत उनके सामने आ गई, ये उनका उनका अपना बेटा आदित्यनाथ था।
अपने बेटे को संयासी के रूप में देखकर वे अवाक रह गए। उन्होंने कहा कि बेटा यह क्या हाल बना रखा है, यहां से तुरंत चलो। लेकिन आदित्यनाथ नहीं माने। परेशान पिता को देखकर पीठाधीश्वर ने उनके आनंद बिष्ट से बात की और कहा कि आप के पास चार पुत्र हैं, उनमें से एक को समाज सेवा के लिए नहीं दे सकते हैं। इतना सुनने के बाद आनंद बिष्ट निरुत्तर हो गए।  उनके पास कोई जवाब नहीं था। आनंद सिंह कुछ देर के लिए वहीं मंदिर के प्रांगण में बैठ गए और विचार करने लगे। वो समझ चुके थे कि उनका बेटा अब अपना जीवन समाज कल्याण के लिए लगा चुका है। 
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला