मकान मालिक और नौकर मिलकर करते थे नाबालिग के साथ रेप, पीड़िता की दास्तां सुनकर रह जाएंगे दंग

मकान मालिक और नौकर मिलकर करते थे नाबालिग के साथ रेप, पीड़िता की दास्तां सुनकर रह जाएंगे दंग

Published : Mar 28, 2022, 02:59 PM ISTUpdated : Mar 28, 2022, 04:40 PM IST

जिले के थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत रहने वाले एक परिवार की नाबालिंग ने अपने ही मकान मालिक और उसके नोकर पर बहला फुसलाकर बलात्कार करने के आरोप लगाए हैं। किशोरी का आरोप है कि उसके साथ उसका मकान मालिक और मकान मालिक का नौकर लंबे समय से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे, जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई।

मथुरा: जिले के थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत रहने वाले एक परिवार की नाबालिंग ने अपने ही मकान मालिक और उसके नोकर पर बहला फुसलाकर बलात्कार करने के आरोप लगाए हैं। किशोरी का आरोप है कि उसके साथ उसका मकान मालिक और मकान मालिक का नौकर लंबे समय से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे, जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। वहीं पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस राजीनामा करने का दबाब बना रही है। 

दरअसल, आगरा की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ मथुरा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पिछले 6 साल से सुशील जादौन डेरी वालों के यहां किराए के मकान में रह रही थी। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले अचानक से किशोरी की तबीयत खराब हुई जिसके चलते परिजन किशोरी को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा किशोरी को गर्भवती होने की बात कही गयी। किशोरी के परिजनों को जब बेटी के प्रेग्नेंट होने की बात पता चला तो उनके पैरों तले से ज़मीन खिसक गई। जिसके बाद जब परिजनों ने किशोरी से कड़ाई से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि काफी समय से सुशील जादौन का पुत्र गौरव जादौन और उसका नौकर भरतो उसके साथ गलत काम कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी भरतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पीड़ित परिजन अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। कोई भी अधिकारी पीड़ितों की सुनने को तैयार नहीं हैं। 

अपने साथ हुई दरिंदगी की घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि गौरव की पत्नी अपने बच्चे को खिलवाने के लिए घर ले जाया करती थी। उसी दौरान ये लोग मेरे साथ बारी बारी से बलात्कार करते थे। मैंने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे परिवार के साथ मुझे जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़िता का कहना की पुलिस ने नोकर को तो गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस राजीनामा का दबाब बना रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला