ससुरालियों ने बहू को जान से मारा फिर जंगल में जाकर जलाया शव, ससुराली हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

ससुरालियों ने बहू को जान से मारा फिर जंगल में जाकर जलाया शव, ससुराली हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Published : Mar 21, 2022, 11:30 AM IST

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खंडेर स्थित नयापुरा गांव के रहने वाले मुकेश पुत्र राजेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है। आरोप है कि मृतका के पति और ससुराल वालों ने उसे मौत के घाट उतारा है। उसके बाद चारपाई पर रखकर जंगलों में ले जाकर शव को फूंक दिया गया।

आगरा: थाना फतेहाबाद क्षेत्र के नयापुरा में ससुरालियों ने विवाहिता को पहले तो मौत के घाट उतारा। उसके बाद आनन-फानन में गांव के पास ही 500 मीटर दूरी पर जंगल में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता के मायके पक्ष को जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। चिता के अवशेषों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए।

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खंडेर स्थित नयापुरा गांव के रहने वाले मुकेश पुत्र राजेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है। आरोप है कि मृतका के पति और ससुराल वालों ने उसे मौत के घाट उतारा है। उसके बाद चारपाई पर रखकर जंगलों में ले जाकर शव को फूंक दिया गया।

पांच वर्ष पूर्व फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ईंधौन की रहने वाली रेखा की शादी मुकेश से हुई थी। गांव में विवाहिता को मारकर जलाने की सूचना पर सीओ फतेहाबाद और तहसीलदार फतेहाबाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने जंगलों में जाकर चिता की राख से अवशेषों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद ससुराली जन घर का ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

सीओ फतेहाबाद सौरव सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली थी। जंगल में ले जाकर महिला शव को जलाया गया है। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मायका पक्ष द्वारा तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ससुराली जनों की तलाश कर रही है।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला