कैसरबाग से रहस्यमय हालात में लापता मो. शोएब इस्लामिया डिग्री कालेज के पीछे के रहने वाले हैं। उनके भाई अधिवक्ता अमीर हमजा ने बताया कि 14 दिसंबर को भाई शोएब सुबह 11 बजे बाइक से घर से निकले थे। शाम को फोन किया गया तो मोबाइल स्विच आफ था। रिश्तेदारों से संपर्क किया गया फिर भी कुछ जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
लखनऊ: कैसरबाग थाना क्षेत्र से लापता अधिवक्ता के भाई का एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नर (Lucknow Police commissioner) के कार्यालय का घेराव किया। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 24 घण्टे के भीतर कोई खोज खबर न मिलने पर आंदोलन करने की धमकी दी।
कैसरबाग से रहस्यमय हालात में लापता मो. शोएब इस्लामिया डिग्री कालेज के पीछे के रहने वाले हैं। उनके भाई अधिवक्ता अमीर हमजा ने बताया कि 14 दिसंबर को भाई शोएब सुबह 11 बजे बाइक से घर से निकले थे। शाम को फोन किया गया तो मोबाइल स्विच आफ था। रिश्तेदारों से संपर्क किया गया फिर भी कुछ जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा सकी है। ऊपर से जानकारी करने पर सही से जवाब नहीं देती। दूसरी तरफ कैसरबाग इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शोएब की तलाश में सर्विलांस समेत तीन टीमें लगाई गईं हैं। उनकी आखिरी लोकेशन सुलतानपुर मिली है।
आखिरी बार खरा खदरा में दिखे शोएब
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना वाले दिन शोएब खदरा में दिखे। एक चाय की दुकान के पास लगे सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। जहां वहां राजा नामक दोस्त से मिले थे।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST