राइस गोदाम में आग लगने से करोड़ो का नुकसान, दो जिलों से मंगाई गईं दमकल की गाड़ियां

राइस गोदाम में आग लगने से करोड़ो का नुकसान, दो जिलों से मंगाई गईं दमकल की गाड़ियां

Published : May 03, 2022, 06:25 PM IST

 बलरामपुर रोड स्थित सासर पारा में स्थित ब्रांड के गोदाम में तड़के आग लग गई। जिले के दमकल वाहन की ओर से आग नहीं बुझ सका। इस पर पड़ोसी जनपद के दमकल वाहन बुलाए गए। आग बुझाने की कोशिश चल रही है। अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है। शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सासर पारा गांव बलरामपुर रोड स्थित है।

बहराइच: बलरामपुर रोड स्थित सासर पारा में स्थित ब्रांड के गोदाम में तड़के आग लग गई। जिले के दमकल वाहन की ओर से आग नहीं बुझ सका। इस पर पड़ोसी जनपद के दमकल वाहन बुलाए गए। आग बुझाने की कोशिश चल रही है। अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है। शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सासर पारा गांव बलरामपुर रोड स्थित है। गांव में दरगाह निवासी सुमित अग्रवाल की ब्रांड का गोदाम स्थित है। जिसमें काफी मात्रा में ब्रांड रखा था।

आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक तड़के आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए पहुंचे। लेकिन सफलता न मिलता देख गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती के दमकल वाहन बुलाए गए। सभी कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग बुझाया नहीं जा सका है। अग्निकांड में 10 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।    

Azam Khan: जेल में हर रात मौत की दुआ करके सोता था, आसान लगती थी मौत..फिर छलका आजम का दर्द
SP Janman Manifesto: आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या कहा, किसे बताया गद्दार?
UP Politics VIDEO: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान, इमरान मसूद को ST हसन का जवाब, क्या है 26 सीटों का फॉर्मूला?
Keshav Maurya का SP-Congress पर हमला, बोले- गठबंधन नहीं ठगबंधन है! Akhilesh को भी घेरा
Varanasi में Dev Deepawali का अद्भुत नजारा! लाखों दीयों से जगमगाए घाट, स्वर्ग सी दिखी महादेव की नगरी
Kannauj Horror: टॉयलेट के लिए रुकी स्कूल बस, पीछे से 4 मासूम छात्रों को मौत देकर चला गया ट्रक!
03:46Nazia Elahi Khan Ayodhya: रामलला के दर्शन कर क्या बोलीं नाजिया? बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान
04:15Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!
M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!
VARANASI Dosa Shop Controversy: पिता की पिटाई के बाद बेटियों का गुस्सा देख उड़ जाएंगे होश!