श्रीकृष्ण जन्मस्थान में नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर, सीएम योगी की अपील के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

श्रीकृष्ण जन्मस्थान में नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर, सीएम योगी की अपील के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

Published : Apr 20, 2022, 06:59 PM IST

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर बजने वाले भजनों की आवाज भी धीमी की गई ताकि आवाज परिसर के बाहर न जाए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऐसा किया गया है। संस्थान के पदाधिकारियों के विचार विमर्श के बाद बुधवार को मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर नहीं बजाया गया।

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर बजने वाले भजनों की आवाज भी धीमी की गई ताकि आवाज परिसर के बाहर न जाए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऐसा किया गया है। संस्थान के पदाधिकारियों के विचार विमर्श के बाद बुधवार को मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर नहीं बजाया गया।

लाउडस्पीकर पर विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर अहम गाइडलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि साउंड सिस्टम की आवाज उस धार्मिक परिसर से बाहर न जाए। आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व हैं। 
रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। इससे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को संवेदनशील रहना होगा। त्योहार और सतर्कता के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। जन्म स्थान से जुड़े विशेष अधिकारी विजय बहादुर से जब लाउडस्पीकर मंदिर से उतारने को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोगों की यह एक अच्छी पहल है। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार जहां आबादी है वहां लाउडस्पीकर से तेज आवाज में भजन या किसी प्रकार की ध्वनि पर बैन है। उन्होंने कहा कि सवाल मंदिर और मस्जिद का नहीं है जब हम अपने मंदिर की लाउड स्पीकर की आवाज को धीमा कर सकते हैं तो मस्जिद पर लगे हुए लाउडस्पीकर को भी उतार देना चाहिए।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
Read more