घर से फरार होकर प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मचा हड़कंप

घर से फरार होकर प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मचा हड़कंप

Published : Jun 20, 2022, 06:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के जिले शामली में घर से फरार प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ का लिया। जिसकी खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि घरवालों से नाराज होकर प्रेमी युगल घर से निकला था। यह पूरा मामला शहर के कांधला क्षेत्र के गांव भारसी का है।

शामली: यूपी के शामली जिले में कई दिनों पहले घर से फरार होकर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। शहर के कांधला थाना क्षेत्र गांव भारसी का यह मामला है। कई सालों से प्रेमी और प्रेमिका में प्रेम संबंध चल रहा था। घरवालों से नाराज होकर दोनों ने जहर खा लिया। जिसमें प्रेमी और प्रेमिका दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल आपको बता दें यह मामला शहर के शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी का है। जहां पर भारसी निवासी टिंकू का पड़ोस की युवती प्रियंका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के है, और दोनों के परिवार गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते है। टिंकू और प्रियंका का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन यह बात घर वालों को राजी नहीं थी। इसी कारणवश दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस मामले पर एएसपी ओपी सिहं का कहना है कि प्रेमी युगल ने बडौत कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकोपुर में जहरीली पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसमें युवती की मौत हो गई। युवक की हालत को गंभीर देखते हुए शामली के अस्पताल में भर्ती कराया है। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टिंकू को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला