'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारों से गूंजा लखनऊ का इकाना स्टेडियम, देखें वीडियो

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारों से गूंजा लखनऊ का इकाना स्टेडियम, देखें वीडियो

Published : Dec 28, 2021, 01:07 PM IST

कांग्रेस की ओर लड़की हूं, लड़ सकती हूं थीम पर यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी की जा रही है। महिला मैराथन को अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस ने एक बार फिर 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम से मैराथन के आयोजन की घोषणा की थी। महिला मैराथन दौड़ में प्रतिभागी छात्राओं की तादाद काफी दिखी।
 

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के शहीद पथ (Shaheed path) स्थित इकाना स्टेडियम (Ekana stadium) में 28 दिसंबर यानी मंगलवार को कांग्रेस ने मैराथन दौड़ ( Marathon Run) का आयोजन किया। बता दें कि यह मैराथन लखनऊ में बीते रविवार को आयोजित होनी थी। मगर तब कांग्रेस को इसकी अनुमति नहीं मिली थी। इस मैराथन में अव्वल आने वाली पूजा पटेल ने बताया कि उन्हें इस आयोजन का हिस्सा बनकर काफी खुशी मिली है। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए, इससे हौसला बढ़ता है।

बता दें कि कांग्रेस (Congress) की ओर लड़की हूं, लड़ सकती हूं थीम पर यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha chunav 2022) की तैयारी की जा रही है। महिला मैराथन को अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस ने एक बार फिर 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम से मैराथन के आयोजन की घोषणा की थी। महिला मैराथन दौड़ में प्रतिभागी छात्राओं की तादाद काफी दिखी। सभी जोश से लबरेज नजर आ रहे थे। इस बाबत यूपी कांग्रेस की ओर बयान जारी कर कहा गया था कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला की बुलंद होने वाली आवाज अब निश्चित तौर पर प्रदेशभर की महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेगी।

गौरतलब है कि लखनऊ में पहले 26 दिसंबर को मैराथन आयोजित की गयी थी लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी इजाजत नहीं मिलने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। यूपी कांग्रेस के मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि लखनऊ में मंगलवार को मैराथन के आयोजन की अनुमति मिलने के बाद पंजीकरण के लिये निर्धारित समय सुबह आठ बजे से ही प्रतिभागियों की भीड़ जुटने लगी ।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला