कार से घूमने निकली लड़कियों को पुलिस ने रोका तो काटा हंगामा, सड़क पर फेंक दिया कागजात, गाड़ी का चालान

कार से घूमने निकली लड़कियों को पुलिस ने रोका तो काटा हंगामा, सड़क पर फेंक दिया कागजात, गाड़ी का चालान

Published : Apr 23, 2020, 12:22 PM ISTUpdated : Apr 23, 2020, 12:29 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ये लॉकडाउन में घूमने निकलीं थी। यहां गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में लोहिया पथ पर फर्राटा भर रही रईसजादी लड़कियों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। लड़कियों ने गाड़ी के कागजात पुलिसवाले की तरफ फेंक दिया और गाड़ी से उतरकर सड़क पर बैठकर रोने लगीं। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया है।  गौतमपल्ली थाने की पुलिस लोहिया पथ पर बैरिकेडिंग कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक कार आई तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी में तीन लड़कियां बैठी थीं। जबकि, लॉकडाउन के बीच चौपहिया वाहनों पर सिर्फ दो लोगों के बैठने की अनुमति दी है।

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ये लॉकडाउन में घूमने निकलीं थी। यहां गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में लोहिया पथ पर फर्राटा भर रही रईसजादी लड़कियों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। लड़कियों ने गाड़ी के कागजात पुलिसवाले की तरफ फेंक दिया और गाड़ी से उतरकर सड़क पर बैठकर रोने लगीं। पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया है। गौतमपल्ली थाने की पुलिस लोहिया पथ पर बैरिकेडिंग कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक कार आई तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी में तीन लड़कियां बैठी थीं। जबकि, लॉकडाउन के बीच चौपहिया वाहनों पर सिर्फ दो लोगों के बैठने की अनुमति दी है। पुलिस ने लड़कियों से कागजात व पास मांगे। यह बात कार चला रही लड़की को इतना नागवार गुजरी कि, उसने कागजात पुलिसकर्मी की तरफ सड़क पर फेंक दिया और कहा कि, कर लो कागज चेक। फिर गाड़ी से नीचे उतरकर काफी देर हंगामा किया। एक लड़की रोते राते बीच सड़क पर बैठ गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से गाड़ी में बैठने के लिए कहा। तब जाकर वह गाड़ी में बैठी। पुलिस का कहना है कि एक बैरियर पर पुलिस ने रोका था लेकिन वह बिना रुके फरार हो गई। जिसके बाद फोन पर सूचना के बाद अगले नाके पर लोहिया पथर पर पुलिस ने रोका। फिलहाल ट्रैफिक रुल के नियमों के तहत गाड़ी का चालान कर दिया गया और लड़कियों को जाने दिया गया। बता दें कोरोनावायरस को मात देने के लिए तीन मई तक देश में लॉकडाउन है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है। सिर्फ उन्हीं लोगों को बाहर निकलने की छूट हैं, जो इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े हुए हैं। लेकिन कुछ लोग इसका उलंघन कर रहे हैं। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला